अभय चौटाला ने दिखाई झंडी
डबवाली(सुखपाल सिंह)
-इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला की अगुवाई में चल रही युवा चेतना यात्रा का दूसरा चरण जननायक स्व. देवीलाल के पैतृक गांव चौटाला से बुधवार को आरंभ हुआ। यात्रा में शामिल की गई भूतपूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. चौधरी देवीलाल की स्मृतियों को देखने गांव में जनसैलाब उमड़ा तो वहीं विधायक अभय चौटाला द्वारा यात्रा को झंडी दिखाने से पूर्व महिलाओं ने पारम्परिक तरीके से दिग्विजय चौटाला को योद्धा की तरह रवाना किया। उन्होंने मंगलगीत गाए और माथे पर तिलक कर शगुन स्वरूप उन्हें दूध भी पिलाया। इस मौकै पर चौटाला परिवार से रवि चौटाला, करण चौटाला के अलावा विधायक डा. कृष्ण कंबोज, चरणजीत सिंह, पूर्व मंत्री भागीराम, पूर्व विधायक मनीराम, जिला परिषद चेयरमैन डा. सीताराम सहित हजारों की संख्या में गांववासी उपस्थित थे। यात्रा को रवाना करने से पूर्व अभय चौटाला की अगुवाई में परिवारिक सदस्यों ने गांव के पार्क में स्थापित ताऊ देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए इनेलो के वरिष्ठ नेता विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि एक समय में प्रदेश में राजनीतिक बदलाव लाने के उद्धेश्य से ताऊ देवीलाल ने न्याय युद्ध यात्रा चलाई थी जिसके बाद जन-जन ने यात्रा को अथाह समर्थन देते हुए देश व प्रदेश में बड़ा बदलाव किया था। आज एक बार फिर जनता को कांग्रेस कुशासन से निजात दिलवाने के लिए जननायक की चौथी पीढ़ी के होनहार सिपाही दिग्विजय सिंह चौटाला युवाओं को जागृत करने के उद्देश्य से यात्रा पर निकले हैंं। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा पैदा किए गए गंभीर हालात से देश-प्रदेश को छुटकारा दिलवा कर व्यवस्था परिवर्तन करना ही है। उन्होंने कहा कि पहले चरण मेें इनसो की युवा चेतना यात्रा को जगह जगह हर वर्ग ने जो समर्थन दिया, उसने इस बात को तो प्रमाणित कर ही दिया कि काग्रेस सरकार देश व प्रदेश मेेें ज्यादा दिन की मेहमान नही है। हालांकि हर वर्ग एकमत होकर इनैलो को लोकराज लाने का एकमात्र विकल्प मान चुका है लेकिन फिर भी काुग्रेस को जड़ से समाप्त करने के लिए चुनाव तक यह जोश व होश बनाए रखने की जरूरत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि युवा चेतना यात्रा प्रदेश भर के युवाओं को एकजुट करके बड़ा राजनैतिक परिवर्तन लाने में अहम कड़ी का काम करेगी। अंत मेें इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने उमड़े जनसैलाब को विश्वास दिलाया कि जब तक इनसो और युवा इनैलो कांग्रेस राज में कलंकित हुए हरियाणा की माटी के सम्मान को वापिस नहीं ले आती, तब तक उनका संघर्ष इसी प्रकार से जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जननायक स्व. देवीलाल के आदर्शों पर चलते हुए उनके सपनों को साकार करना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है। इस अवसर पर राधेराम गोदारा, जगरूप प्रधान, युवा इकाई के जिला प्रधान धर्मवीर नैन,हरप्रीत साहूवाला, सन्नी हलका प्रधान सर्वजीत मसीतां, टेकचंद छाबड़ा, रणबीर राणा, आत्माराम सरपंच, आत्माराम, महेंद्र डूडी, सत्येंद्र श्योराण सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
डबवाली(सुखपाल सिंह)
-इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला की अगुवाई में चल रही युवा चेतना यात्रा का दूसरा चरण जननायक स्व. देवीलाल के पैतृक गांव चौटाला से बुधवार को आरंभ हुआ। यात्रा में शामिल की गई भूतपूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. चौधरी देवीलाल की स्मृतियों को देखने गांव में जनसैलाब उमड़ा तो वहीं विधायक अभय चौटाला द्वारा यात्रा को झंडी दिखाने से पूर्व महिलाओं ने पारम्परिक तरीके से दिग्विजय चौटाला को योद्धा की तरह रवाना किया। उन्होंने मंगलगीत गाए और माथे पर तिलक कर शगुन स्वरूप उन्हें दूध भी पिलाया। इस मौकै पर चौटाला परिवार से रवि चौटाला, करण चौटाला के अलावा विधायक डा. कृष्ण कंबोज, चरणजीत सिंह, पूर्व मंत्री भागीराम, पूर्व विधायक मनीराम, जिला परिषद चेयरमैन डा. सीताराम सहित हजारों की संख्या में गांववासी उपस्थित थे। यात्रा को रवाना करने से पूर्व अभय चौटाला की अगुवाई में परिवारिक सदस्यों ने गांव के पार्क में स्थापित ताऊ देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें