डबवाली-
शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने आज पटाखा रहित दीपावली मनाने की शपथ लेते हुए पूरे शहरवासियों को जागृत करने के लिए रैली निकाली। रैली के दौरान बच्चों ने शहरवासियों को दीपावली पर पटाखें न चलाने के लिए प्रेरित किया। रैली को नगरपालिका प्रधान टेकचंद छाबड़ा व भगवान परशुराम ब्राह्मण सभा के प्रधान इनेलो नेता राकेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल लड़कों से रवाना किया। रैली में श्री महावीर जैन संस्थान के विशेष बच्चों के अलावा बाल मंदिर स्कूल, हरियाणा पब्लिक स्कूल, सतलुज पब्लिक स्कूल, राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल, नवप्रगति स्कूल, दशमेश अकैडमी भागू व अन्य स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों की रैली शहरवासियों को पटाखा रहित दीपावली मनाने का संदेश देते हुए पूरे शहर की परिक्रमा के बाद राजकीय सीनियर सैकेंडरी पहुंची। यहां पर समाजसेवी राकेश शर्मा ने बच्चों को जलपान करवाया। रैली से पूर्व बच्चों को संबोधित करते हुए बाल मंदिर स्कूल के प्रिंसीपल एमएल सिन्हा, गौभक्त राम लाल बागड़ी, समाजसेवी बख्तावर मल दर्दी, प्रिंसीपल सुरजीत सिंह मान ने बच्चों को कहा कि दीपावली पर आप पटाखे नहीं चलाते बल्कि अपने पैसों को जलाते है। उन्होंने कहा कि देश में 20 करोड़ बच्चें ऐसे हैं जिनको पेट भर भोजन नहीं मिलता और 40 करोड़ ऐसे लोग है जिन्हें दवा के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। अगर यही पैसा आप उन जरूरतमंदों में बांट दे तो आपके मन को शांति प्राप्त होगी। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी जितेन्द्र शर्मा ने बच्चों को पटाखा रहित दीपावली मनाने की शपथ दिलवाई। इसके अलावा कार्यक्रम में डबवाली जन सहारा सेवा संस्था के प्रधान आरके नीना, भाई कन्हैया दास सेवा सोसायटी सदस्य समाजसेवी बहादुर सिंह कूका, मन्नू शर्मा, पालिका उपप्रधान ओम प्रकाश बागड़ी, सुमति जैन व विद्यालय के स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें