डबवाली -
कांग्रेस हमेशा बदले की भावना व क्षेत्रीय दलों पर दबाव की नीति पर काम करती है। इसी नीति पर काम करते हुए कांग्रेस ने सीबीआई को हथियार बना कर इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला व अजय चौटाला को जेल भिजवाया है। पंजाब में भी कांग्रेस ने मुझे व मेरे परिवार के खिलाफ झूठे मुकद्दमे बना कर जेल में डाल दिया था परन्तु पंजाब की जनता ने इस अन्याय का बदला लिया और अकाली-दल का साथ लेकर कांग्रेस को पंजाब से चलता कर दिया। अब हरियाणा से इस कांगे्रस को चलता करने की बारी है। हरियाणा की जनता अब इनेलो का साथ देकर देवीलाल परिवार पर कांग्रेस के जुल्मों का जबाव दे ताकि आने वाले समय में कांग्रेस इतिहास बन कर रह जाए। यह आह्वान पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल ने सोमवार को डबवाली हलके से इनेलो प्रत्याशी नैना सिंह चौटाला के पक्ष में चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत करते हुए गांव सकताखेड़ा में किया। उन्होंने डबवाली हलके की जनता से आह्वान किया कि इस हलके से नैना चौटाला को जीताओ, राज आपका ही होगा।

वरिष्ठ अकाली नेता ने कहा कि देश में जो पार्टियां राजनैतिक जुल्म करती है जनता उन्हें बर्दाश्त नहीं करती और मौका मिलते ही जनता उनकी ज्यादतियों का माकुल जवाब देती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के जुल्मों का जवाब लोकसभा में कांग्रेस को मिल गया और देश से सफाया हो गया अब हरियाणा से भी कांग्रेस का जाना तय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता में कांग्रेस की ज्यादतियों के खिलाफ गुस्सा है और 15 अक्टूबर को अपने गुस्से को वोट के माध्यम से जाहिर करेगी। उन्होंने कहा कि इनेलो प्रमुख प्रदेश की जनता को नौकरियां देने के लिए जेल गए हैं और प्रदेश की जनता ओमप्रकाश चौटाला के साथ है। श्री बादल ने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला व अजय चौटाला की गैर हाजिरी में कार्यकर्ताओं को दोगुने जोश व मेहनत से काम करना है ताकि किसी प्रकार की कोर-कसर न रहे। उन्होंने कहा कि आने वाला समय इनेलो का है। उन्होंने कहा कि अब तो मीडिया के सर्वे भी कह रहे हैं कि हरियाणा में इनेलो सत्ता में आ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का भला इनेलो सरकार बनने पर ही होगा। इनेलो जमीन से जुड़ी हुई पार्टी है और जनता से सीधा संपर्क रखते हुए उनके लिए संघर्ष करती है। है। श्री बादल ने कहा कि मैने और स्व. देवीलाल ने मिलकर राजनीति में बहुत काम किया है। स्व. देवीलाल किसान, दलित, कमेरे वर्ग और आम जनता का दुख दर्द और उनकी जरूरते समझते थे। उन्हीं की नीतियों पर इनेलो चल रही है।
उन्होंने कांग्रेस को अमर बेल की संज्ञा देते हुए कहा कि जिस प्रकार अमर बेल किसी वृक्ष पर पनप कर उसे समाप्त कर देती है, उसी प्रकार कांग्रेस ने देश के किसान व गरीब आदमी को उबरने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि देश में सर्वाधिक राज कांग्रेस का रहा है इसलिए आज देश व प्रदेश का किसान व कमेरा खून के आंसू रो रहा है। उन्होंने कहा कि किसान तो केवल मेहनत कर अनाज पैदा करता आया है जबकि उसकी पैदा की गई फसल का भाव केंद्र सर्वाधिक समय रही कांग्रेस ने तय किया। इतना ही नहीं खेती लागत की वस्तुएं बीज, खाद, कीटनाशक व ब्याज की दरों के भाव भी कांग्रेस ने तय किए। हालात यह हो गई कि कांग्रेस ने खेती को घाटे का सौदा बना कर रख दिया और किसान व कमेरे वर्ग को कर्ज में डूब कर भूख रहने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के लिए अच्छी पार्टी नहीं है। इनेलो हर वर्ग को अपने साथ लेकर चलती है ओर किसान, कमेरे व पिछड़े, दुकानदार सहित सभी वगोंं के भलाई की सोच रखती है। उन्होंने सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा और कहा कि हुड्डा ने किसानों की जमीन सोनिया गांधी परिवार को खुश करने के लिए छीन ली और अपनी कुर्सी बनाए रखने के लिए वे सोनिया गांधी व राहुल गांधी को पूछ कर काम करते हैं जबकि इनेलो सत्ता में होगी तो ओमप्रकाश चौटाला को किसी से पूछने की जरूरत नहीं होगी, वे जनता की भलाई व उन्हें सुविधाएं प्रदान करने वाले फैसले स्वयं करेगे।
पंजाब के सीएम ने कहा कि जनता को पांच वर्ष बाद कांग्रेस को बीता इतिहास बनाने का मौका मिला है, इस मौके को चूक मत जाना। उनके साथ तलवंडी के विधायक जीत महेंद्र सिंह, हलका प्रधान संदीप गंगा, राधेराम गोदारा, सरदार जगरूप सिंह सक्ताखेड़ा सहित अन्य पदाधिकारी साथ थे। आज उनके साथ इनेलो नेता रवि चौटाला भी थे। रवि चौटाला ने कहा कि इस क्षेत्र की सेवा भूपेंद्र सिंह हुड्डा नहीं कर सकते, यहां की जनता का भला तो केवल ओमप्रकाश चौटाला ही कर सकते हैं। इसलिए आप नैना चौटाला को वोट दीजिए। आज पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल ने डबवाली हलके के गांव लोहगढ़, सक्ताखेड़ा, अबूब शहर, गंगा, मौजगढ़, मसीतां, मिठड़ी गांवों में नैना चौटाला के पक्ष में चुनाव प्रचार किया और उन्हें रिकार्डतोड़ मतों से विजयी बनाने की अपील की।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें