health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
फ्लाईओवर के विरोध में आवाज बुलंद, फ्लाईओवर नहीं बाईपास बनाओ
#dabwalinews.com
डबवाली के गोल चौंक पर प्रस्तावित फ्लाईओवर के विरोध में आवाज बुलंद हो गई है। फ्लाईओवर को रद्द कर डबवाली संगरिया मार्ग पर बाईपास बनाये जाने की मांग को लेकर शहरवासी सोमवार 7 दिसंबर 2015 को प्रात: 11 से 12 धरना देंगे और केंद्रीय सड़क,परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नाम पर एसडीएम डबवाली को ज्ञापन देंगे।
विश्वकर्मा गुरुद्वारा मंदिर परिसर में शुक्रवार को शहर की सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों , बठिंडा रोड़, जीटी रोड़, सिरसा रोड़ और चौटाला
रोड़ के दुकानदारों और इन मार्गों से जुडे गलियों के लोगों की एक संयुक्त बैठक संपन्न हुई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।
बैठक में शहर के मध्य में से गुजरने वाली एनएच10(अब 9) पर बठिंडा व चौटाला रोड़ पर प्रस्तावित फ्लाई ओवर बनाये जाने का विरोध किया गया। बैठक में उपस्थित सभी जनों ने फ्लाईओवर को गैरवाजिब बताते हुए कहा कि इससे शहर का सौंदर्यकरण तो बिगड़ ही जायेगा साथ में इससेेे बठिंडा और सिरसा रोड़ पर लगती मुख्य गलियों का मार्ग भी बाधित हो जायेगा। इसके अलावा इन दोनों मार्ग पर स्थित हजारों दुकानदारों का व्यवसाय ठप्प पड़ जायेगा।
इस मौके पर इनेलो नेता रणवीर सिंह राणा, प्रवीण जिंदल, सतीश गर्ग और सुखबीर सिंह ठेकेदार ने बताया कि शहर के मध्य में गुजरने वाले अधिक्तर भारी और बड़े वाहन हनुमानगढ़ और बठिंडा से आते है इससे शहर का लोकल ट्रेफिक भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि डबवाली संगरियां मार्ग पर गांव शेरगढ़ के पास मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा घोषित बाई पास को बना कर बड़े व भारी वाहनों को प्रवेश शहर में रोक कर उनका रास्ता सुगम बनाया जा सकता है। बाई पास बनाये जाने के उपरांत शहर में फ्लाईओवर बनाये जाने की कोई आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने बताया कि फ्लाईओवर बनाये जाने की दशा में शहर में प्रदुषण भी बढ़ेगा क्योंकि सेना के बड़े टैंक और भारी वाहनों को फ्लाईओवर पर चढऩे के लिए भारी दबाव बनाना पड़ेगा। जिससे ज्यादा मात्रा फ्यूल खर्च होगा और इससे वाहनों में से धुंए का उत्सर्जन भी अधिक होगा। उन्होंने सरकार से मांग की है कि वाहन चालाकों की सहुलियत और हजारों दुकानदारों की रोजी रोटी और शहर के सौंदर्यकरण को देखते हुए डबवाली में गैरजरूरी फ्लाई ओवर का निर्माण रोक बाईपास का निर्माण करवाया जाये। इसके अलावा वाहनों के आवागमन को सुगम करने के लिए शहर के गोल चौंक को भी छोटा कर रेड लगाई जाये।
इस मौके पर राजीव वढेरा, होप एनजीओं से डा. सुखपाल सिंह, केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दर्शन सिंह सोनी, आप पार्टी से सर्वजीत सिंह राजा, अपने एनजीओं के प्रधान मथुरादास चलाना, इनेलो नेता राकेश शर्मा, पूर्व नगर पार्षद रमेश बागड़ी, विश्वकर्मा गुरुद्वारा मंदिर के प्रधान सुखमंदर सिंह, भाजपा नेता सतीश गर्ग टायर वाले, सुच्चा सिंह भुल्लर, अंग्रेज सिंह सग्गू, सूरज कुमार, बलराज सिंह बराड़, अशोक बांसल, मदन लाल, मास्टर ओम प्रकाश सिंह जौड़ा, बलदेव सिंह, नरेंद्र मैहता, हेमराज जिंदल, रोहित गर्ग, राजेंद्र चावला, अंग्रेज सिंह वकील, सुरेंद्र सचदेवा, सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे |

Labels:
dabwali news
Young Flame,Is(Trilingual)Newspaper Run By Dr SUKHPAL'SINGH From Dabwali,Disst-sirsa, Haryana, This Site Deals With Latest Breaking News And Good Articles Of Great Information For Every Section Of Society In English,Punjabi And Hindi
Related Posts
फ्लाईओवर के विरोध में आवाज बुलंद, फ्लाईओवर नहीं बाईपास बनाओ
Reviewed by Young Flame
on
8:56:00 AM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
fv
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इसम...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
No comments:
Post a Comment