health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
तीखी नज़र राखी पंजाब पुलिस ने जाम को लेकर सीआइडी के 50 जवान देते रहे इनपुट
#dabwalinews.com
पंजाब के खिलाफ अपने गढ़ में आंदोलन कर रहा इनेलो पर पंजाब के जिला श्री मुक्तसर साहिब तथा ब¨ठडा की सीआइडी ने नजर बनाए रखी। दोनों जिलों के करीब 50 कर्मचारी मौका पर इनपुट जुटाते रहे। पल-पल की रिपोर्ट डीजीपी सुरेश अरोड़ा तक भेजी जा रही थी। श्री मुक्तसर साहिब से 21 सदस्यों की टीम डीएसपी सुखदेव सिंह के नेतृत्व में डबवाली पहुंची थी। वहीं ब¨ठडा की टीम इंस्पेक्टर गुरदर्शन सिंह के नेतृत्व में डबवाली में थी। 1 सीआइडी जवान सादी वर्दी में इनेलो कार्यकर्ताओं के बीच रहे। पार्टी के हालातों के बारे में चर्चा करते हुए उनसे इनपुट जुटाते रहे। डीएसपी के नेतृत्व में आई टीम ने मलोट रोड तथा इंस्पेक्टर के नेतृत्व में आई टीम ने ब¨ठडा रोड पर डयूटी की। एसवाईएल के संदर्भ में इनेलो सांसद, विधायक जो भी बोलता उसके शब्दों को तुरंत डीजीपी तक पहुंचाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार ने आंदोलन की वीडियोग्राफी भी करवाई है। खासकर फोकस अभय सिंह चौटाला पर रखा गया था। पंजाब की कैप्टन अमरिंद्र सिंह की सरकार के आदेश पर सीआइडी एसवाईएल पर इनेलो की आगामी रणनीति के बारे में जानने को उत्सुक नजर आई। प्रदर्शन में शामिल होने वाले अकाली नेता तथा सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, अकाली विधायक बलकौर सिंह पर भी सीआइडी ने नजरें गड़ाए रखीं। सीआइडी अधिकारी के अनुसार इनेलो के प्रदर्शन से पंजाब भयभीत था। पंजाब को जो इनपुट मिल रहे थे उस अनुसार डबवाली में करीब दो हजार से ज्यादा इनेलो कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद लगाई जा रही थी। आशंका था कि आंदोलनकारी पंजाब सीमा पर हुड़दंग कर सकते हैं जिसके चलते तैयारियां की गई थी। पंजाब सरकार चप्पे-चप्पे पर नजर रखे हुए थी। पंजाब के सीआइडी अधिकारियों के अनुसार डबवाली में हुए आंदोलन में इनेलो कार्यकर्ताओं की संख्या करीब 700-750 रही। सीआइडी का यह भी कहना है कि रुट डायवर्ट होने के कारण इनेलो के जाम से लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई।1’ डीजीपी सुरेश अरोड़ा रखे हुए थे हालातों पर नजर1’ प्रदर्शन के बाद पंजाब के अधिकारी बोले, गढ़ में कमजोर पड़ी इनेलोबंद रही दोनों राज्यों की बसें1आंदोलन के कारण पंजाब-हरियाणा की बसें बंद रहीं। सब डिपो डबवाली से चंडीगढ़, सरदूलगढ़, तलवंडी के लिए चलने वाली तीन बसें नहीं चली। जबकि सिरसा के साथ-साथ अन्य डिपो की बस डबवाली से ही वापिस हो गई। पंजाब की बसें भी डूमवाली बैरियर से वापस हो गई। लोगों को डबवाली पहुंचने में परेशानी हुई।प्रशासन भी रहा सचेत1इनेलो के प्रदर्शन के चलते कोई बड़ी बात न हो जाए और शांति बनाए रखने के लिए सीआइडी के साथ-साथ पंजाब का सिविल प्रशासन भी रहा। ब¨ठडा के डीसी डीप्रभा लाकरा तथा एसडीएम साक्षी साहनी डबवाली में एसडीएम डॉ. संगीता तेत्रवाल के साथ मौजूद रहे। वे रेस्ट हाऊस में बैठकर पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए थे। पल-पल की रिपोर्ट सरकार से सांझी की जा रही थी।1
Related Posts
तीखी नज़र राखी पंजाब पुलिस ने जाम को लेकर सीआइडी के 50 जवान देते रहे इनपुट
Reviewed by DabwaliNews
on
8:03:00 AM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
fv
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इसम...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
No comments:
Post a Comment