डबवाली न्यूज़
मॉडर्न मॉन्टेसरी कान्वेंट स्कूल में बुधवार को होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। यह जानकारी देते हुए स्कूल के वाइस प्रिंसिपल राजीव अनेजा ने बताया कि सुबह प्रार्थना सभा में बच्चों को होली का त्योहार मनाने की परंपरा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्हें बताया कि भक्त प्रह्लाद के माध्यम से किस प्रकार बुराई पर अच्छाई की जीत हुई। सिखों में इस त्यौहार को होला मोहल्ला के रूप में मनाया जाता है। बरसाने व ब्रज की होली की तो बात ही अलग है।
बच्चों को होली पर्व की बधाई देते हुए स्कूल प्रिंसिपल डिंपल मिढ़ा ने कहा कि यह त्योहार पुराने गिले शिकवे मिटाकर ईष्र्या, द्वेष व क्रोध का होली की अग्नि में दहन करने का दिन है। साथ ही अपने मन में नई उमंग, उत्साह व हर किसी के प्रति प्रेम के रंगों से सराबोर होने का अवसर भी होता है। उन्होंने बच्चों को रसायनिक रंगों से दूर रहकर प्राकृतिक रंगों से तलक होली मनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर बच्चों ने एक दूसरे के माथे पर गुलाल से तिलक लगा कर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान बच्चों ने गीत संगीत पर खूब मस्ती की। मौके पर स्कूल स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें