डबवाली न्यूज़
राष्ट्रीय राहुल गांधी संगठन कांग्रेस पार्टी के हरियाणा प्रदेश महासचिव नछतर सिंह मटदादू ने कहा है कि सिरसा लोकसभा सीट पर हरियाणा कांग्रेस कमेटी द्वारा जिसे भी उम्मीदवार घोषित किया जाएगा, उसका पूरा समर्थन देते हुए अधिक से अधिक वोटों से जिताने के लिए कार्य करेंगे। खासकर डबवाली व कालांवाली विधानसभा क्षेत्र में संगठन सदस्य लोगों को कांग्रेस पार्टी की जनहितैषी नीतियों की जानकारी देने के लिए पूरी मेहनत व निष्ठा से अभियान चलाएंगे।
नछतर सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो गरीबों के लिए न्यूनतम आय गारंटी योजना बनाई है और घोषणा की है कि हर साल गरीबों के खातें में 72 हजार रुपए आएगा, संगठन उसका जनता के बीच जाकर उसका प्रचार प्रसार करेगा। लोगों को समझाया जाएगा कि वास्तव में कांग्रेस पार्टी ही सभी वर्गों के लोगों का सही मायनों में भला कर सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि अब भाजपा की जनविरोधी सरकार को बदलने का समय आ गया है। खुद को चौकीदार बताकर गुमराह करने वालों की असलियत जनता जान चुकी है और आगामी लोकसभा चुनावों में अपनी वोट की ताकत से भाजपा के लोगों को सबक सिखाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें