डबवाली न्यूज़
ग्रामीण इलाके में अपने जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा. केवी सिंह ने मंगलवार को रामपुरा बिश्रोइया, रामगढ़, रिसालियाखेड़ा, बनवाला, घुकांवाली, ओढ़ां, नुहियांवाली, राजपुरा व रत्ताखेड़ा आदि गांवों का दौरा किया। इस दौरान गांवों में आयोजित जनसभाओं में बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए डा. केवी सिंह ने कहा कि आज किसानी खत्म होती जा रही है। खुद को किसानों का हितैषी बताने वाली भाजपा सरकार कोई एक ऐसा फैंसला बता दे जिससे किसानों की आर्थिक हालत में सुधार हुआ हो। किसानों को साल के 6 हजार रुपए देकर बरगलाने का काम किया है। वहीं, ऊपर वाली जेब में 6 हजार रुपए डालकर मोदी व खट्टर ने पैट्रोल, डीजल व कई अन्य चीजों के दाम बढ़ाकर साइड वाली जेब से 10 हजार रुपए निकाल भी लिए। साथ ही इस 6 हजार रुपए की मामूली राशि से मजदूरों को वंचित रखा है। उनके आर्थिक हालात भी किसान के साथ ही जुड़े हुए है, इसीलिए उन्हें भी सरकार की ओर से मदद मिलनी चाहिए थी।
नशे की समस्या पर बोलते हुए डा. केवी सिंह ने कहा कि चिट्टे नशे ने पूरे इलाके में युवा पीढ़ी बर्बादी की राह पर चल पड़ी है। सरकार इसे रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही। इसका कारण यही जाहिर होता है कि नशा बेचने वालों के साथ सरकार के लोग मिले हुए हैं। अब वक्त आ गया है कि ऐसा काला धंधा करने वालों को सजा देनी है और सजा यही होगी कि जब वोट डालने जाओं को पूरा सोच विचार कर भाजपा के खिलाफ बटन दबा देना।
उन्होंने कहा कि आजकल भाजपा के नेता चुनाव को नजदीक देखकर गांवों में नींव पत्थर रखते घूम रहे हैं। पिछले 5 साल में उन्हें विकास की याद नहीं आई और अब वोट लेने के लिए विकास का ढि़ंढोरा पीट रहे हैं। वास्तव में अब उन्हें पता है कि चुनाव आचार संहिता लगने वाले हैं और पत्थर रखकर वो लोग आमजन को गुमराह कर रहे हैं। डा. केवी सिंह ने एक अन्य भाजपा नेता पर आरोप लगाया कि उसने कुछ समय पूर्व इलाके में नईं नहर निकालने के नाम पर किसानों को गुमराह किया और रैली में भीड़ जुटा ली। लेकिन रैली में आए मुख्यमंत्री के समक्ष नईं नहर की मांग उठाने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाए। ऐसे नेताओं से बचने की जरुरत है। उन्होंने कांग्रेस सरकार व भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की तुलना करते हुए विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हुड्डा सरकार में डबवाली विधानसभा क्षेत्र में कुल 700 करोड़ रुपए से भी अधिक कार्य सरकार द्वारा किए गए गए थे और जब से भाजपा की सरकार गई है तभी विकास का पहिया अत्यंत धीमा हो गया है। किसानों, मजदूरों सहित किसी भी वर्ग की समस्याओं तक का समाधान नहीं हो रहा। एक भी किसान को भाजपा सरकार ने टयूबवैल कनेक्शन नहीं दिया है। जब मुद्दा उठा तो अब चुनावों में कनेक्शन देने की बात कह रहे हैं और उसमें ट्यूबवैल की मोटर सरकार द्वारा देने सहित कई अनावश्यक शर्तें जोड़ दी है। ऐसे में यह सरकार कभी भी किसानों का भला नहीं कर सकती। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ऐसी-ऐसी नीतियां लागू की थी जिससे किसानों की बल्ले-बल्ले करवा दी थी। आज एक तरफ कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी द्वारा हरियाणा के लिए मनोनीत हुड्डा-शैलजा की जोड़ी है तो दूसरी तरफ किसान विरोधी मनोहर लाल खट्टर की सरकार है। किसानों को अपने दुश्मनों को पहचान कर उन्हें सत्ता से बेदखल करना है।
डा. केवी सिंह ने कहा कि उन्होंने पहले भी हमेशा पारदर्शिता से जनहित में कार्य किए हैं और आगे भी करना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें कलम की ताकत चाहिए जो आप लोग अपने वोट द्वारा दे सकते हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से कांग्रेस पार्टी के पक्ष में समर्थन व सहयोग करने की अपील की।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें