health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
गांधी-शास्त्री जयंती पर डबवाली में गरजे कांग्रेसी: अमित सिहाग बोले— 'गांधी जी की राह पर टी-शर्ट पहन जन-विरोधी सरकार से लड़ रहे राहुल' ,डॉ. केवी सिंह का तीखा हमला— "संविधान व लोकतंत्र बचाने के लिए एकजुटता ही एकमात्र विकल्प"
डबवाली, 2 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर आज मंडी डबवाली का गांधी चौक राष्ट्रभक्ति और राजनीतिक संकल्प का गवाह बना। वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. केवी सिंह तथा हलका डबवाली के पूर्व विधायक अमित सिहाग की अगुवाई में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर एकत्रित होकर दोनों महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनकी अमर स्मृतियों को नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अमित सिहाग ने लाल बहादुर शास्त्री के ऐतिहासिक योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, "शास्त्री जी द्वारा दिया गया 'जय जवान, जय किसान' का नारा केवल एक संबोधन नहीं, बल्कि भारत की आत्मा का प्रतीक है, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है। वे सादगी, निष्ठा और ईमानदारी के अमिट मिसाल थे। अपने संक्षिप्त कार्यकाल में उन्होंने देशहित में जो साहसिक निर्णय लिए, उनके लिए कृतज्ञ राष्ट्र उन्हें हमेशा याद रखेगा।"
राहुल गांधी की तुलना महात्मा गांधी के संघर्ष से करते हुए सिहाग ने कहा, "जिस प्रकार बापू ने केवल एक धोती और चादर में अंग्रेजों की हुकूमत की चूले हिला दी थीं, ठीक उसी तर्ज पर आज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी महज एक सफेद टी-शर्ट पहनकर तानाशाही और जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ डटकर खड़े हैं। 'भारत जोड़ो यात्रा' से लेकर 'छात्रों की गूंज' जैसे अभियानों के जरिए वे आम जनता की आवाज बन चुके हैं। आज समय की मांग है कि हम गांधीवादी विचारों को अपनाकर राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हों।"
वहीं, पूर्व चेयरमैन व वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. केवी सिंह ने अपने ओजस्वी भाषण में संवैधानिक मूल्यों पर हो रहे प्रहारों पर गहरा चिंता जताई। उन्होंने कहा, "देश की आजादी में गांधी जी और शास्त्री जी का योगदान अविस्मरणीय है। आजादी के बाद बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने जिस संविधान की रचना कर हर नागरिक को हक दिए, आज उस पवित्र संविधान को कमजोर करने की साजिशें रची जा रही हैं। संवैधानिक संस्थाओं को ढाल बनाकर चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ियां की जा रही हैं, जिससे लोकतंत्र खतरे में आ गया है।"
डॉ. सिंह ने कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाते हुए कहा कि आज जयंती के पावन अवसर पर हमें लोकतंत्र विरोधी और संविधान विरोधी ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर निर्णायक लड़ाई लड़ने का प्रण लेना होगा।
समारोह में मंच संचालन पूर्व पार्षद विनोद बंसल ने कुशलतापूर्वक किया। इस आयोजन की विस्तृत जानकारी शहरी प्रधान पवन गर्ग तथा जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर अमन भारद्वाज ने संयुक्त रूप से दी। इस दौरान शहर के अनेक गणमान्य नागरिक और सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Related Posts
गांधी-शास्त्री जयंती पर डबवाली में गरजे कांग्रेसी: अमित सिहाग बोले— 'गांधी जी की राह पर टी-शर्ट पहन जन-विरोधी सरकार से लड़ रहे राहुल' ,डॉ. केवी सिंह का तीखा हमला— "संविधान व लोकतंत्र बचाने के लिए एकजुटता ही एकमात्र विकल्प"
Reviewed by Dabwali News
on
1:14:00 PM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
1:14:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...

No comments:
Post a Comment