Join Us On What'apps 09416682080

?? Dabwali ????? ?? ???? ????, ?? ?? ?? ??? ???? ??????? ???? ?? ??? ?? ??????? ?? ?????????? ?? ?? ??????, ?? ????? ?? ???? ???????? ???? ???? dblnews07@gmail.com ?? ???? ??????? ???? ?????? ????? ????? ?? ????? ?????????? ?? ???? ???? ??? ?? ???? ?????? ????? ???? ????? ??? ?? 9416682080 ?? ???-??, ????-?? ?? ?????? ?? ???? ??? 9354500786 ??

Trending

3/recent/ticker-posts

Labels

Categories

Tags

Most Popular

Contact US

Powered by Blogger.

DO YOU WANT TO EARN WHILE ON NET,THEN CLICK BELOW

Subscribe via email

times deal

READ IN YOUR LANGUAGE

IMPORTANT TELEPHONE NUMBERS

times job

Blog Archive

टाईटल यंग फ्लेम ही क्यूं?

Business

Just Enjoy It

Latest News Updates

Followers

Followers

Subscribe

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's.

Pages

Most Popular

लंबी में कांग्रेस की टिकट पर सियासी चर्चाएं तेज, गुरजंट सिंह बराड़ का नाम चर्चा में।
नशीली दवाओं के खेल पर शिकंजा: कालांवाली में मेडिकल स्टोरों पर पुलिस और ड्रग विभाग की सर्जिकल स्ट्राइक
 रावण के अहंकार पर नंदी का श्राप और श्रवण कुमार का आंसुओं भरा मंचन: जय श्री राम नाट्यशाला में गूंजीं तालियां
डबवाली में दीपावली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम... डीएसपी योगेश कटारिया ने बाजारों में की पैदल गश्त... हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्त नजर, संदिग्ध वाहनों की हो रही है चेकिंग... किसी भी आपात स्थिति के लिए तुरंत डायल करें 112।
मसाज सेंटर पर पुलिस का छापा ,पंजाब पुलिसकर्मी समेत चार दबोचे
 डबवाली पुलिस का नशा तस्करी नेटवर्क पर कमरतोड़ प्रहार; अलग-अलग दबिश में दो तस्कर गिरफ्तार, 16.540 ग्राम हेरोइन बरामद
 "60 साल पुरानी परंपरा और शंखनाद का वो गूंजता स्वर!डबवाली की रामलीला में जब देर रात तक झूमे श्रद्धालु, एसडीएम योगेश दिल्होर ने कही दिल छू लेने वाली बात..."
एक गाड़ी के दो अलग अलग पहिये है, पायलट और गहलोत सामने आईं दूरियां!
 Corona Update - 65 पॉजिटिव, 60 डिस्चार्ज
डबवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोटरसाइकिल चोरी का दूसरा फरार आरोपी गिरफ्तार, CCTV ने खोला था राज

Popular Posts

Secondary Menu
recent
Breaking news

Featured

Haryana

Dabwali

Dabwali

health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

श्रीराम जन्म पर झूम उठा डबवाली: हजारों श्रद्धालुओं ने मोबाइल टॉर्च जलाकर दिया 'बुराई पर अच्छाई की विजय' का संदेश,ताड़का वध के डरावने प्रसंगों ने देर रात तक बांधे रखा रोमांच,

डबवाली, 13 अक्टूबर डबवाली के इतिहास में आस्था, उल्लास और अद्वितीय रोमांच के एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गई। अवसर था श्री रामलीला मंचन में भगवान श्रीराम के अवतरण का। जैसे ही मंच पर 'भये प्रगट कृपाला' के दिव्य दृश्य के साथ प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ, पूरा रामलीला मैदान जय श्रीराम के गगनभेदी जयकारों और श्रद्धालुओं की अपार श्रद्धा से सराबोर हो उठा।
हजारों की संख्या में मौजूद जनसैलाब ने इस बार पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। इस अलौकिक पल को और भी खास तब बना दिया गया जब आयोजकों द्वारा पुष्पवर्षा की गई और लड्डू प्रसाद का वितरण हुआ। इसी बीच मैदान में मौजूद हजारों दर्शकों ने एक साथ अपने मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट्स ऑन कर दीं। रात के घने अंधेरे में टिमटिमाती मोबाइल की इन रोशनियों ने ऐसा दृश्य प्रस्तुत किया, मानो समाज से बुराई, नशा और अज्ञान के अंधकार को मिटाकर अच्छाई और धर्म के प्रकाश की विजय का सीधा संदेश दिया जा रहा हो।
ताड़का के भयानक रूपों ने बच्चों और युवाओं में भरा रोमांच

श्रीराम जन्म के आनंदोत्सव के तुरंत बाद महर्षि विश्वामित्र के आगमन और ताड़का वध का प्रसंग जीवंत किया गया। मंच पर जब राक्षसी ताड़का अपने मायावी और खौफनाक रूपों में प्रकट हुई, तो दर्शकदीर्घा में उत्सुकता और रोमांच चरम पर पहुंच गया। कलाकारों के जीवंत अभिनय, विशेष ध्वनि-प्रभावों और संवाद अदायगी पर दर्शकों ने बार-बार तालियों से पूरा मैदान गुंजा दिया। इसके उपरांत सीता स्वयंवर का नयनभिराम दृश्य प्रस्तुत किया गया, जिसने देर रात तक दर्शकों को सीटों से बांधे रखा।
मंच पर नामचीन हस्तियों व प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पलवल जिला परिषद के सीईओ जितेंद्र कुमार (HCS) अपनी धर्मपत्नी एवं विख्यात वास्तु व अंक ज्योतिष विशेषज्ञ डॉ. रूहानी चौधरी के साथ पहुंचे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में एडवोकेट पुनीत सिंह मसीतां, प्रवीण नाथा, हनी ओढ़ां और सोम प्रकाश शर्मा उपस्थित रहे। हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा तथा नगर परिषद चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा ने विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत की। अतिथियों ने मंच पर स्थापित बाबा खाटू श्याम की भव्य झांकी का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

नशे के खिलाफ महिला थाना प्रभारी की हुंकार:

समारोह के दौरान महिला थाना प्रभारी सुशीला देवी ने मंच से युवाओं और परिवारों को संबोधित करते हुए नशे के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने डबवाली को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस व समाज के सहयोग की जरूरत पर बल दिया।
अभिनय में जान फूंकने वाले कलाकार और आयोजक टीम

चीफ डायरेक्टर टोनी धमीजा, डायरेक्टर सोनू बब्बर व जगसीर जग्गा के निर्देशन में कलाकारों ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया। राजा दशरथ के रूप में रवि मोहन, गुरु विश्वामित्र बने प्यारे लाल सेठी, श्रीराम की भूमिका में अंशुल ग्रोवर, सीता बने अनिल शर्मा, लक्ष्मण के रूप में पारुल और ताड़का बने राहुल ग्रोवर ने अपने सशक्त अभिनय से हर एक प्रसंग में प्राण फूंक दिए। वजीर सेठी, सुरेंद्र, विक्की जैन, विकास, भारत भूषण और नितिश गोयल ने भी सराहनीय भूमिका निभाई।

मीडिया प्रभारी रवि मोंगा, सचिव सुनील सेठी और स्टेज प्रभारी निश्चिंत झांब ने बताया कि इस बार सुरक्षा और व्यवस्था के अभूतपूर्व प्रबंध किए गए थे। कार्यक्रम के दौरान क्लब के वरिष्ठ सदस्य एवं सुप्रसिद्ध मंच संचालक बृज महेंद्रु को स्मृति चिन्ह एवं राम-नामी पटका पहनाकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अंत में प्रधान रामकुमार गर्ग और कार्यकारी प्रधान पं. मुरारी लाल ने सभी अतिथियों, पुलिस प्रशासन और नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई