health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
जय श्री राम नगर नाट्यशाला का राम सम्मान समारोह संपन्न; कलाकारों व कार्यकर्ताओं की मेहनत को किया गया सलाम, अगले साल और भव्य होगी रामलीला!
डबवाली।जय श्री राम नगर नाट्यशाला की ओर से रामलीला के सफल आयोजन के उपलक्ष्य में कलाकारों, समर्पित सदस्यों और सहयोगियों के सम्मान में एक समारोह का आयोजन निजी गेस्ट हाउस के सभागार में किया गया। समारोह में रामलीला के मंचन को सफल एवं यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी कलाकारों और कार्यकर्ताओं को रामनाम का पटका पहनाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि गत 21 अक्टूबर को प्रभु श्रीराम के राजतिलक के भव्य दृश्य के साथ रामलीला का सफलतापूर्वक समापन हुआ था। रामलीला के दौरान कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय, प्रभावशाली संवाद अदायगी और भावपूर्ण प्रस्तुतियों से दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। वहीं, मंच की भव्यता, साज-सज्जा, व्यवस्थाओं और आयोजन की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने में संस्था के समर्पित सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने निस्वार्थ भाव से अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। कलाकारों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों और पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों का ही परिणाम रहा कि रामलीला को दर्शकों का भरपूर स्नेह मिला और प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रभु श्रीराम की लीलाओं का रसपान करने पहुंचे। कलाकारों एवं समर्पित सदस्यों को सम्मानित करने के लिए बीती राम सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि ठेकेदार सौरभ गर्ग बंटी ने आढ़ती गुरदीप कामरा, शाम लाल जिंदल, प्रधान रामकुमार गर्ग व प्रमोद सोनी के साथ सभी को सम्मानित किया। संबोधन के दौरान सौरभ गर्ग ने भव्य रामलीला मंचन के लिए नाट्यशाला प्रबंधन, खासकर युवा पदाधिकारियों की खूब सराहना की । वहीं, गुरदीप कामरा ने सभी युवाओं से आह्वान किया कि जिस प्रकार उन्होंने रामायण के पात्रों को मंच पर पूरी मर्यादा के साथ रामलीला का मंच पर जीवंत किया है उसी प्रकार रामायण में दी गई सीख को अपने जीवन में भी उतारें। मीडिया प्रभारी रवि मोंगा ने बताया कि समारोह में उपस्थित कलाकारों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ संकल्प लिया कि जय श्री राम नगर नाट्यशाला के बैनर तले भविष्य में भी इसी उत्साह, ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य किया जाएगा तथा आगामी वर्षों में रामलीला के मंचन को और अधिक भव्य, आकर्षक एवं प्रभावशाली स्वरूप प्रदान करने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।
संस्था के सचिव सुनील सेठी एवं प्रोजेक्ट प्रभारी निश्चिंत झांब ने सभी कलाकारों, सदस्यों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी आयोजन की सफलता सामूहिक समर्पण, आपसी सहयोग और एकजुटता पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी के योगदान को रामलीला की सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।
समारोह के समापन पर संस्था पदाधिकारी एवं आढ़ती गुरदीप कामरा की ओर से सभी उपस्थितजनों के लिए स्नेह भोज की व्यवस्था की गई। आयोजन ने न केवल रामलीला की सफलता की खुशियां साझा करने का अवसर प्रदान किया, बल्कि संस्था के सदस्यों के बीच आपसी सौहार्द, एकजुटता और भविष्य में और बेहतर कार्य करने के संकल्प को भी मजबूत किया।
Related Posts
जय श्री राम नगर नाट्यशाला का राम सम्मान समारोह संपन्न; कलाकारों व कार्यकर्ताओं की मेहनत को किया गया सलाम, अगले साल और भव्य होगी रामलीला!
Reviewed by Dabwali News
on
7:56:00 PM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
7:56:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...




No comments:
Post a Comment