health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
भारत विकास परिषद डबवाली शाखा की 'भारत को जानो' प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया ज्ञान और प्रतिभा का दम
डबवाली-भारत विकास परिषद, डबवाली शाखा की ओर से शनिवार को मलोट रोड स्थित किड्स किंगडम स्कूल, सिंघेवाला में 'भारत को जानो' प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भारत के इतिहास, संस्कृति, परंपराओं और विकास से जुड़े विषयों पर अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में बाल मंदिर स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, भारतीय सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसके बाद विद्यार्थियों ने वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम में पवन सोनी (श्री गणपति ज्वैलर्स) और वरुण गर्ग (वरुण प्लाईवुड) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। किड्स किंगडम स्कूल के निदेशक के.के. वर्मा के अलावा नगर परिषद चेयरमैन टेक चंद छाबड़ा, वाइस चेयरमैन अमनदीप बंसल, एडवोकेट राजपाल सिंह सिद्धू, एडवोकेट ओम प्रकाश गांधी और एडवोकेट जगत भूषण मिढा भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
सिरसा से प्रांतीय संयोजक (संपर्क) अशोक गुप्ता पर्यवेक्षक के रूप में पहुंचे। उन्होंने भविप द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर करवाई जा रही भारत को जानो प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश के इतिहास, गौरवशाली संस्कृति और राष्ट्रीय परंपराओं से जोड़ते हुए उनके ज्ञान और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है। वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सिरसा के दीपक शर्मा ने क्विज मास्टर की भूमिका बखूबी निभाई और प्रतियोगिता को रोचक, आकर्षक और प्रतिस्पर्धात्मक बनाया। उनके प्रभावशाली संचालन से विद्यार्थियों में उत्साह बना रहा और प्रश्नोत्तरी के दौरान ज्ञान व प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।
ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम:
शाखा सचिव भजन मेहता ने प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के परिणामों के अनुसार जूनियर वर्ग में बाल मंदिर स्कूल की टीम ने प्रथम, किड्स किंगडम स्कूल ने द्वितीय और नेहरू पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में भी बाल मंदिर स्कूल की टीम प्रथम रही। एनपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने द्वितीय तथा किड्स किंगडम स्कूल ने तृतीय स्थान हासिल किया। बाल मंदिर स्कूल की सीनियर टीम में कक्षा दसवीं के पुलकित और कक्षा नौवीं के दक्ष ने भाग लिया। वहीं जूनियर टीम में कक्षा छठी के हार्दिक और वंश गर्ग ने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। परिषद सदस्य अंकुर चोपड़ा ने विद्यार्थियों की तैयारी की सराहना करते हुए बाल मंदिर स्कूल की शिक्षिका श्रीमती मीरा गांधी की प्रशंसा की। उन्होंने जूनियर वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली किड्स किंगडम स्कूल की टीम की तैयारी के लिए शिक्षिका निविता अग्रवाल के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को इस प्रकार की ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए तैयार करना शिक्षकों के समर्पण और मार्गदर्शन को दर्शाता है।
अतिथियों का सम्मान, प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन:
कार्यक्रम के दौरान भारत विकास परिषद के सदस्यों ने अतिथियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। किड्स किंगडम स्कूल प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों और अतिथियों के लिए सेवा भाव से जलपान की व्यवस्था की गई। परिषद परिवार ने आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन द्वारा की गई सुंदर एवं भव्य व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। शाखा अध्यक्ष उग्रसेन गर्ग ने अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगकर्ताओं का स्वागत करते हुए सभी के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया जबकि मंच संचालन वेद प्रकाश भारती ने किया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के सदस्य टीकम चंद जग्गा, सुभाष मेहता, डॉ. लोकेश्वर वाधवा, सुनील जिंदल, गुरदित दुरेजा, राजेश मेहता और अंकुर चोपड़ा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Related Posts
भारत विकास परिषद डबवाली शाखा की 'भारत को जानो' प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया ज्ञान और प्रतिभा का दम
Reviewed by Dabwali News
on
8:24:00 PM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
8:24:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...

No comments:
Post a Comment