health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में चल रही हड़ताल शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही
डबवाली न्यूज़
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में चल रही हड़ताल शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान बैंक अधिकारी व कर्मचारी सुबह से ही बैंकों में नहीं पहुंचे जिससे बैकिंग का कामकाज ठप रहा। सुबह 11 बजे अधिकारी व कर्मचारी सब्जी मंडी के नजदीक स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा के बाहर एकत्रित हुए व धरना दिया। इसके बाद शहर के मुख्य बाजारों में भी शांतिपूर्ण रोष प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर नवदीप बांसल, एसके मित्तल, सुभाष मेहता, गोबिंद गुप्ता, कृष्ण गिल्होत्रा, प्रेम गुप्ता, कुलदीप बांसल, रवि नंदन, टेकचंद बागड़ी, विनोद कुमार आदि ने कहा कि सरकार की नीतियां बैंकों के विरुद्ध हैं और बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों के हितों का बिल्कुल भी ख्याल नहीं रखा जा रहा। अधिकारी व कर्मचारी दिन-रात काम काज करते हुए अपनी ड्यूटी का निवर्हन करते हैं लेकिन इसके बावजूद सरकार उनकी समस्याओं व मांगों को लगातार नजर अंदाज कर रही है। इसीलिए उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ा है। यहां तक कि हड़ताल के दौरान भी अधिकारियों व कर्मचारियों का वेतन काट लिया जाता है। इस प्रकार हड़ताल में अगर बैंक उपभोक्ताओं का नुकसान होता है तो अधिकारियों व कर्मचारियों को भी नुकसान सहना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों की मांगें पिछले लंबे से लंबित हैं जिन्हें सरकार पूरा नहीं कर रही है। इनमें नवंबर 2017 से लंबित वेतन वृद्धि, पुरानी पेशन योजना लागू करने, 5 दिन बैंकिंग, फैमिली पेंशन में बढ़ोतरी व अन्य मांगें हैं जिन्हें सरकार द्वारा नहीं माना जा रहा। उन्होंने चेताया कि अगर सरकार ने इसके बावजूद भी मांगें नहीं मानी तो 11, 12 व 13 मार्च को लगातार तीन दिन बैंकों में हड़ताल रहेगी। इसके बाद 1 अप्रैल से सभी बैंक अधिकारी व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस अवसर पर पंकज अरोड़ा, प्रदीप सोनोडिय़ा, प्रवीण सचदेवा, संदीप कुमार, गिपन, कमल छाबड़ा, हर्षल, अमित धवन, विजय मिढ़ा, एसएस जोड़ा, सुधीर कुमार, भरत जसूजा, ओम बांसल, विनोद कुमार, रंजना गोयल, एसके सोनी, भोला राम गर्ग, हरचरण सिंह बराड़, हरबंस लाल, मनोज मोंगा, लविश सिंघल, ओपी वधवा व अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद थे।

Related Posts
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में चल रही हड़ताल शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही
Reviewed by DabwaliNews
on
8:10:00 AM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
fv
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इसम...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
No comments:
Post a Comment