health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

कर्मचारियों की हड़ताल का दिखा असर, रोडवेज बसों का चक्का जाम


 
#dabwalinews.com
उपमंडल में शुक्रवार को देशव्यापी हड़ताल का व्यापक असर दिखा। इससे बस स्टैंड सूना रहा और सभी रोडवेज बसें बंद रही। संगरिया रूट पर निजी बसों ने भी हड़ताल का समर्थन किया जबकि सिरसा रोड पर निजी बसें चली। बिजली निगम सहित विभागीय कार्यालयों में भी काम बाधित रहा। वहीं हड़ताली कर्मचारियों मजदूरों ने केंद्र राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में अनाज मंडी से रैली निकाली।
विरोध रैली में सरकार के प्रति नारेबाजी कर रोष जाहिर किया। विरोध रैली अनाज मंडी से आगंनबाड़ी, आशावर्कस, मिड डे मिल, सफाई कर्मचारी, भवन निर्माण कामगार यूनियन, खेत मजदूर, ग्रामीण चौकीदार, वन विभाग, बिजली विभाग, हरियाणा रोडवेज, पीडब्लयू वर्कस यूनियन, एसएफआई सदस्यों ने मिलकर विरोध रैली निकालते हुए मांगे पूरी करने की अपील की। रैली रेलवे स्टेशन, गोल बजार, जीटी रोड़, गोल चौक से होते हुए बस स्टैंड पर समाप्त हुई। मौके पर जिला सचिव नत्थूराम भारूखेडा, रविंद्र भरूखेडा, राज रानी, राजविंद्र, खेत मजदूर यूनियन प्रधान भालाराम, सोहन लाल, प्रेम कुमार, अजमेर, जसवीर शर्मा, राहुल, नरेश भारूखेड़ा, मदन, राजेंद्र, सुभाष, महेंद्र, इंद्राज, सुल्तान, कलावती, सुमन, सुरता, बुधा देवी अन्य मौजूद थे। रोडवेज बस बंद होने के चलते यात्रियों को निजी वाहनों से यात्रा करनी पड़ी। इसी दौरान निजी बस संचालकों ने सिरसा रोड पर गोल चौक से बसें चलाई।
रोडवेज बस बंद होने पर अपने बेटे को कंधे पर उठाकर जाते बनवारी लाल 

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई