health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
थप्पड़ की गूंज पहुंची डीएसपी द्वार
इनेलो कार्यकर्ताओं ने एसएचओ पर लगाया कांग्रेसी नेता के दबाव में कार्य करने का आरोप
#dabwalinews.com - इस घटना के बाद एक पक्ष बिफर उठा। यहां एक बात और भी है कि दोनों ही पक्ष के मुखिया अलग-अलग राजनीतिक दल से जुड़े हुए थे। एक कांग्रेसी था तो दूसरा इनेलो समर्थक। थानेदार ने इनेलो समर्थक के गाल पर तमाचा जड़ दिया। इसी बीच भारी संख्या में इनेलो कार्यकर्ता थाने में एकत्रित हो गए और वहीं दूसरी ओर दूसरे पक्ष के कांग्रेसी होने के कारण अनेक कांग्रेसी भी वहां आ धमके। दोनों पक्षों के विवाद को तो विराम मिल गया लेकिन थानेदार के तमाचे से इनेलो पक्ष के कार्यकर्ताओं में गहरा रोष उत्पन्न हो गया। इसी के रोष स्वरूप देर रात तक थाना परिसर में वाद-विवाद होता रहा और अंत में थाना शहर प्रभारी के खिलाफ कार्रवाही की मांग को लेकर वीरवार को डीएसपी से मिलने की सहमति के बाद सब अपने-अपने घरों को लौट गए।दो भाईयों के बीच संपत्ति विवाद चल रहा था। यह विवाद न्यायालय में भी विचाराधीन था। इसी विवाद को लेकर बुधवार शाम को दोनों पक्षों को थाना शहर बुलाया गया। इस विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों के लोग एकत्रित हुए थे और इसे सहमति से सुलझाने का प्रयास चल रहा था। इस बीच दोनों पक्षों में वाद-विवाद हो गया। थाना शहर प्रभारी भी वहां मौजूद थे। इस बीच अचानक ऐसा क्या हुआ कि एसएचओ हवा ङ्क्षसह ने एक पक्ष के व्यक्ति को थप्पड़ रसीद कर दिया।
शुक्रवार को सुखविन्द्र सिंह पुुत्र दर्शन सिंह अपने परिजनों के साथ इनेलो नेताओं और कार्यककर्ताओं के साथ डीएसपी कार्यालय पहुंचे और थानेदार हवा सिंह द्वारा किए गए दुर्रव्यवहार की शिकायत डीएसपी किशोरी लाल से करते हुए उन्हें बताया कि उनका संपत्ति को लेकर भाई जगदीप सिंह के साथ विवाद चल रहा है और यह न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने बताया कि वह अपने हिस्से में आई संपत्ति को सेल करना चाहता है लेकिन जगदीप सिंह इसके लिए विवाद उत्पन्न कर रहा है। इसी विवाद को सुलझाने के लिए थाना शहर में पंचायत चल रही थी कि थानेदार हवा सिंह ने न केवल उनके साथ हाथा पाई की बल्कि गाल पर तमाचे तक जड़ दिए। सुखविन्द्र सिंह ने यह भी आरोप लगाया है कि थानेदार हवा सिंह ने एक कांग्रेसी नेता के दबाव में आकर उन पर हाथ उठाया। जिसके कारण भरी पंचायत में उन्हें आत्गलानी के झेलने को मजबूर होना पड़ा है। इस अवसर पर उनके साथ इनेेला ेनेता रणवीर सिंह राणा,राकेश शर्मा विपिन मोंगा,ममता मिढ़ा, पूर्व पालिका प्रधान एवं इनेलो नेता टेकचंद छाबड़ा, अमर सिंह, ओम प्रकाश बागड़ी, सतपाल, सीता राम, मनोज कुमार, विक्की वर्मा, हैप्पी व हरपाल ङ्क्षसह भारी संख्या में इनेलो नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। उधर इनेलो नेताओं ने स्प्ष्ट रूप से एक स्थानीय कांग्रेसी नेता पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब पंचायत चल रही थी तो इस बीच बार-बार एक कांग्रेसी नेता का एसचाओं हवा सिंह के पास फोन आ रहा था और कहा जा रहा था कि इनके खिलाफ सख्त कार्रवाही करो। उन्होने कहा कि यह सब कांग्रेसी नेता के ईशरो पर ही हुआ है।
दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाही की जाएगी-डीएसपी
डीएसपी किशोरी लाल ने कहा कि पीडि़त पक्ष की शिकायत सुन ली गई है। उन्हें आश्वासन दिया गया है कि यदि इस मामले में थाना प्रभारी दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ जो विभागीय कार्रवाही बनती है वह अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्यक्षदिर्शयों के बयान दर्ज करने के बाद फाइल को जिला पुलिस अधीक्षक के पास भेजा जाएगा। सब जानकारियां हासिल करने के बाद आगे की कार्रवाही की जाएगी। एसपी द्वारा जिस तरह का आदेश दिया जाएगा उसी के अनुरूप कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे और दोषी पाए जाने पर जो सजा का प्रवाधान होगा वह सजा दी जाएगी।
फोटो,डीडी-1
Related Posts
थप्पड़ की गूंज पहुंची डीएसपी द्वार
Reviewed by Dabwali News
on
8:26:00 PM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
8:26:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...
No comments:
Post a Comment