health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
35 साल की तपस्या और वफादारी का रिपोर्ट कार्ड लेकर हाईकमान के पास पहुंचे बराड़, लंबी सीट पर ठोका दावा
1985 में डाला था पहला वोट, साधारण परिवार से निकलकर यूथ कांग्रेस से की शुरुआत; कहा- इस बार सर्वे और मेहनत के आधार पर मिले टिकट
डबवाली/किलियांवाली | 6 सितंबर
पंजाब राजनीति के सबसे हाई-प्रोफाइल लंबी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी हलचल तेज हो गई है। गांव किलियांवाली निवासी व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स. गुरजंट सिंह बराड़ ने लंबी हल्के से अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी है। शनिवार को अपने प्रतिष्ठान पर आयोजित एक विशेष पत्रकार वार्ता के दौरान बराड़ ने अपने 35 वर्षों के राजनीतिक सफर का ब्योरा रखा और स्पष्ट किया कि वे इस बार पूरी तरह से चुनाव मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं।
1985 से शुरू हुआ राजनीतिक सफर
स. गुरजंट सिंह बराड़ ने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत को याद करते हुए बताया कि उन्होंने वर्ष 1985 में अपने जीवन का पहला वोट कांग्रेस पार्टी के पक्ष में दिया था। उस दौर में गांव डबवाली निवासी बलविंदर सिंह बराड़ चुनावी मैदान में थे। एक बेहद साधारण परिवार से आने वाले बराड़ ने पार्टी में जमीनी स्तर पर काम करना शुरू किया। वर्ष 1991 में उन्हें यूथ कांग्रेस (जिला सिरसा, हरियाणा) का महासचिव बनाया गया, जहाँ उन्होंने युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए दिन-रात मेहनत की।
पंजाब वापसी और दिग्गजों के साथ सांगठनिक अनुभव
वर्ष 1992 में पंजाब राजनीति में वापसी के बाद बराड़ कांग्रेस की अग्रिम पंक्ति की गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहे। तत्कालीन एमपी स. जगमीत सिंह बराड़ और एमएलए गुरनाम सिंह अबुलखुराना के कार्यकाल में उन्होंने जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाया। वर्ष 2002 से बीसीसी (ब्लॉक कांग्रेस कमेटी) में सेवा देते हुए उन्होंने लगातार 6 ब्लॉक अध्यक्षों के साथ समन्वय बनाकर संगठन को मजबूती प्रदान की।
2017 और 2022 का त्याग, अब 2026 में सीधे दावेदारी
एक सवाल के जवाब में बराड़ ने बेबाकी से कहा— "2017 में जब मैंने टिकट मांगी तो पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने खुद चुनाव लड़ा, और 2022 में भी परिस्थितियां ऐसी बनीं कि टिकट किसी अन्य उम्मीदवार की झोली में चला गया। लेकिन मैंने कभी पार्टी का दामन नहीं छोड़ा।"
उन्होंने कहा कि पिछले 35 सालों से वे गांव-गांव जाकर एक आम कार्यकर्ता की तरह डटे रहे हैं। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पार्टी हाईकमान के सामने समय-समय पर अपनी बात रखी गई है। बराड़ का कहना है कि इस बार पार्टी में हुए आंतरिक सर्वे और पिछले साढ़े तीन दशकों के निष्ठावान सेवा भाव के आधार पर उन्हें लंबी सीट से प्रत्याशी घोषित किया जाना चाहिए।
Related Posts
35 साल की तपस्या और वफादारी का रिपोर्ट कार्ड लेकर हाईकमान के पास पहुंचे बराड़, लंबी सीट पर ठोका दावा
Reviewed by Dabwali News
on
6:46:00 AM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
6:46:00 AM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...

No comments:
Post a Comment