Join Us On What'apps 09416682080

?? Dabwali ????? ?? ???? ????, ?? ?? ?? ??? ???? ??????? ???? ?? ??? ?? ??????? ?? ?????????? ?? ?? ??????, ?? ????? ?? ???? ???????? ???? ???? dblnews07@gmail.com ?? ???? ??????? ???? ?????? ????? ????? ?? ????? ?????????? ?? ???? ???? ??? ?? ???? ?????? ????? ???? ????? ??? ?? 9416682080 ?? ???-??, ????-?? ?? ?????? ?? ???? ??? 9354500786 ??

Trending

3/recent/ticker-posts

Labels

Categories

Tags

Most Popular

Contact US

Powered by Blogger.

DO YOU WANT TO EARN WHILE ON NET,THEN CLICK BELOW

Subscribe via email

times deal

READ IN YOUR LANGUAGE

IMPORTANT TELEPHONE NUMBERS

times job

Blog Archive

टाईटल यंग फ्लेम ही क्यूं?

Business

Just Enjoy It

Latest News Updates

Followers

Followers

Subscribe

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's.

Pages

Most Popular

लंबी में कांग्रेस की टिकट पर सियासी चर्चाएं तेज, गुरजंट सिंह बराड़ का नाम चर्चा में।
नशीली दवाओं के खेल पर शिकंजा: कालांवाली में मेडिकल स्टोरों पर पुलिस और ड्रग विभाग की सर्जिकल स्ट्राइक
 रावण के अहंकार पर नंदी का श्राप और श्रवण कुमार का आंसुओं भरा मंचन: जय श्री राम नाट्यशाला में गूंजीं तालियां
डबवाली में दीपावली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम... डीएसपी योगेश कटारिया ने बाजारों में की पैदल गश्त... हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्त नजर, संदिग्ध वाहनों की हो रही है चेकिंग... किसी भी आपात स्थिति के लिए तुरंत डायल करें 112।
 डबवाली पुलिस का नशा तस्करी नेटवर्क पर कमरतोड़ प्रहार; अलग-अलग दबिश में दो तस्कर गिरफ्तार, 16.540 ग्राम हेरोइन बरामद
मसाज सेंटर पर पुलिस का छापा ,पंजाब पुलिसकर्मी समेत चार दबोचे
 "60 साल पुरानी परंपरा और शंखनाद का वो गूंजता स्वर!डबवाली की रामलीला में जब देर रात तक झूमे श्रद्धालु, एसडीएम योगेश दिल्होर ने कही दिल छू लेने वाली बात..."
एक गाड़ी के दो अलग अलग पहिये है, पायलट और गहलोत सामने आईं दूरियां!
डबवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोटरसाइकिल चोरी का दूसरा फरार आरोपी गिरफ्तार, CCTV ने खोला था राज
 Corona Update - 65 पॉजिटिव, 60 डिस्चार्ज

Popular Posts

Secondary Menu
recent
Breaking news

Featured

Haryana

Dabwali

Dabwali

health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

डबवाली पुलिस का नशा तस्करी नेटवर्क पर कमरतोड़ प्रहार; अलग-अलग दबिश में दो तस्कर गिरफ्तार, 16.540 ग्राम हेरोइन बरामद

डबवाली, 13 नवंबर: जिले में नशा तस्करों की अब खैर नहीं है! पुलिस अधीक्षक (एसपी) जसलीन कौर आईपीएस के कुशल और सख्त निर्देशों के तहत डबवाली पुलिस ने नशे के काले कारोबार के खिलाफ अपना शिकंजा और कस दिया है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) स्टाफ और सीआईए स्टाफ कालांवाली ने अलग-अलग स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश देते हुए दो शातिर आरोपियों को धर दबोचा है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 16.540 ग्राम हेरोइन और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।

कालांवाली बस अड्डे पर दबोचा तस्कर

पुलिस प्रवक्ता से मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार, सीआईए स्टाफ कालांवाली में तैनात एएसआई दलबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर पंजाब बस अड्डा मंडी कालांवाली के पास एक मोटरसाइकिल सवार को संदिग्ध हालत में रोका गया। नियामनुसार तलाशी लिए जाने पर उसके कब्जे से 7.410 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान प्रवेश उर्फ कालू के रूप में हुई है। पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर मोटरसाइकिल और हेरोइन को कब्जे में ले लिया है।
एएनसी स्टाफ की डबवाली क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई

दूसरी ओर, एएनसी स्टाफ डबवाली के प्रभारी एएसआई जयवीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने डबवाली क्षेत्र में विशेष गश्त और चेकिंग के दौरान एक अन्य संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया। जब उससे पूछताछ कर तलाशी ली गई, तो उसके पास से 9.130 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान मनमोहन सिंह उर्फ जसपाल सिंह के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना शहर डबवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
जाल के अन्य मोर्चों पर भी कसेगा शिकंजा

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को आज माननीय अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस रिमांड के दौरान इनसे पूछताछ कर यह पता लगाया जाएगा कि इस नशा तस्करी के नेटवर्क के तार कहां-कहां जुड़े हैं और इनके पीछे कौन-कौन मास्टरमाइंड हैं। इस चेन से जुड़े हर छोटे-बड़े सप्लायर को कानूनी कटघरे में खड़ा किया जाएगा।
'नशा मुक्त डबवाली' हमारा संकल्प

डबवाली पुलिस ने दो टूक शब्दों में कहा है कि जिले से नशे के खात्मे तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा। तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से भी अपील की गई है कि वे इस सामाजिक जंग में पुलिस का खुलकर सहयोग करें। यदि किसी भी नागरिक को अवैध नशा बिक्री या तस्करी से जुड़ी कोई भी पुख्ता जानकारी मिलती है, तो वह केंद्र सरकार के मानस पोर्टल, हेल्पलाइन नंबर 1933, या डबवाली पुलिस के मोबाइल नंबर 9138999748 पर तुरंत सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले का नाम और पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई