health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल के होम डिस्ट्रिक मुक्तसर में बेखौफ चल रहा था लिंग जांच का गोरखधंधा

डबवाली की सीआईडी टीम ने पंजाब में भ्रूण लिंग जांच गिरोह पकड़ा

 इससे पहले सीआईडी पुलिस ने पंजाब के मोगा और डबवाली के गांव मांगेआना में भी भ्रूण लिंग जांच गिरोह का खुलासा किया था।
#dabwalinews.com
सीआईडी डबवाली के स्टाफ ने पंजाब के मुक्तसर में चल रहे भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मौके पर सिरसा से डिप्टी सीएमओ भी पहुंचे और मुक्तसर के सीएमओ पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला डॉक्टर दो कंपाउडर्स को हिरासत में लिया है। सीआईडी इंचार्ज भोला सिंह जग्गा सिंह ने बताया कि उन्होंने टीम सदस्य बलजिंद्र सिंह पंजाब निवासी गुरमीत सिंह के साथ भ्रूण लिंग जांच गिरोह का खुलासा करने के लिए योजना बनाई। इसके तहत अपनी रिश्तेदार को गर्भवती होने पर भ्रूण लिंग जांच के लिए फर्जी ग्राहक बनाया और पंजाब के बठिंडा में कंपाउडर बलजीत सिंह से संपर्क साधा। जहां बलजीत सिंह ने 25 हजार रुपये में मुक्तसर में भ्रूण लिंग जांच कराने का वादा किया। इस पर बुधवार को शाम करीब 6 बजे सीआईडी टीम अपने ग्राहक को लेकर मुक्तसर पहुंची। जहां बलजीत सिंह ने 25 हजार रुपये लिए और उन्हें कोटकपूरा रोड पर गुरुद्वारा के पास जनता अस्पताल में ले गया। जहां अस्पताल में ही रह रहे डॉक्टर दंपती में रिटायर्ड एमडी गायनी डॉ. मीना जग्गा पत्नी डा. सतीश कुमार जग्गा ने अपने कंपाउंडर जसपाल सिंह निवासी रोड़ांवाली के साथ गर्भवती को अंदर ले लिया और शक होने पर उनके साथ गए लोगों को अस्पताल से बाहर कर दिया। इसी दौरान सीआईडी टीम ने सिरसा से पीछा कर रही स्वास्थ्य विभाग की टीम और मुक्तसर के सीएमओ सहित पुलिस को मौके पर बुलाकर छापा मारा। इसमें मुक्तसर के कार्यकारी सीएमओ डा. बोहड़ सिंह तथा सिरसा के डिप्टी सीएमओ राजकुमार डा. विरेश भूषण ने भ्रूण लिंग जांच गिरोह का खुलासा करते हुए मशीन को सील कर दिया और रिपोर्ट के आधार पर मुक्तसर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर दोनों कंपाउंडर को गिरफ्तार कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले सीआईडी पुलिस ने पंजाब के मोगा और डबवाली के गांव मांगेआना में भी भ्रूण लिंग जांच गिरोह का खुलासा किया था।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई