health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

नवजात को मारने का प्रयास, ससुरालजनों पर लगाया आरोप


#dabwalinews.com
गांव पन्नीवाला मोरिकां में ननिहाल में जन्मी नवजात को मारने की कोशिश की। मामले में प्रसूता के पीहरजनों ने सदर पुलिस को शिकायत दी है। मामले में सोमवार को एसएमओ के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पीड़िता के घर पहुंचकर जच्चा बच्चा का स्वास्थ्य जांचा।
पीड़ित प्रसूता ने बताया कि उसे डिलवरी के लिए माता पिता पीहर लाए थे। 11 अक्टूबर को उसने डबवाली के सरकारी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था। इसकी सूचना ससुराल में दी तो 12 दिन बाद रविवार को सास ससुर पति गांव में जच्चा बच्चा से मिलने आए। आरोप है कि ससुरालियों ने बच्ची को गोद में उठाकर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। प्रसूता के शोर मचाने पर बच्ची को छीनकर बचा लिया। इसके बाद ससुरालियों ने उसे ससुराल ले जाने से ही मना कर दिया। इससे दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। बाद में पंचायत सदस्य बाल संरक्षण समिति के लोग मौके पर पहुंचे और विवाद को निपटाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों को बच्ची के साथ देखकर ससुरालजन मौके से खिसक गए।
एसएमओ ने की स्वास्थ्य जांच
एसएमओ डाॅ. एमके भादू के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची और जच्चा बच्चा की स्वास्थ्य जांच की। दोनों का स्वास्थ्य ठीक होने पर एएनएम सदस्यों की डयूटी लगाते हुए उसकी रेगुलर देखभाल कर अपडेट देने की जिम्मेदारी दी। 

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई