health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

निबंध लेखन में नेहरू सीनियर सैकेंडरी स्कूल की की छात्रा कुमकुम ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

डबवाली
जिला इलेक्शन कमीशन की ओर से बच्चों के बीच निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें नेहरू सीनियर सैकेंडरी स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा कुमकुम पुत्री श्री कृष्ण कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इलेक्शन कमीशन की ओर 25 जनवरी को नेशनल वोटर्स डे पर विवेकानंद सीनियर सैकेंडरी स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में कुमकुम को प्रशंसा पत्र व एक हजार रुपए की नकद राशि देकर सम्मानित भी किया गया।
इसके अलावा विज्ञान प्रदर्शनी में राज्य स्तर पर तृतीय स्थान हासिल करने वाले पवनदीप पुत्र जसवीर सिंह को 26 जनवरी को आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में उपमंडलाधीश सुरेंद्र सिंह ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इन बच्चों को बधाई देते हुए नेहरू स्कूल के निदेशक हरि प्रकाश शर्मा ने कहा कि वोट हमारा जन्म सिद्ध अधिकार है। हमें लोभ व लालच त्याग कर अपने वोट का सही इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज का युग साक्षरता का युग है। हमें अपने अनुभव का सही मूल्यांकन करना चाहिए और अपना सही नेता चुनना चाहिए।
स्कूल प्रिंसिपल जीवन सिंगला ने कहा कि आजकल लोग जागरूक्ता की कमी के चलते अपने वोट का सही प्रयोग नहीं करते। इसीलिए इलेक्शन कमीशन द्वारा बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई जाती है ताकि आमजन को वोट देने के प्रति जागरूक किया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर अपने वोट का इस्तेमाल करना चाहिए। इस मौके पर वाइस प्रिंसिपल जसविंद्र कौर, दलीप जोएल, अध्यापक अरविंद्र कौर, समता जुनेजा, पिंकी वर्मा, पुनीत सिंगला व रितु कुमारी उपस्थित थे।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई