'ट्री मैन' के नाम से चर्चित अब्दुल बाजनदार के हाथों पर उगने लगे पेड़
बांग्लादेश में ट्री मैन नाम से मशहूर अबुल बाजंदर की हालत फिर से खराब हो गई है। उनके हाथ-पैर की त्वचा पर फिर पेड़ जैसी संरचना उगने लगी है। 2016 से अब तक उनकी 25 सर्जरी हो चुकी हैं। इसके बावजूद डॉक्टरों ने कहा कि इस बीमारी को ठीक करने के लिए फिर से सर्जरी की जरूरत है। बता दें कि बाजंदर को एपिडरमोडयास्प्लासिया वेरुसीफोर्मिस नाम की बीमारी है। इस बीमारी को ट्री मैन सिंड्रोम भी कहा जाता है। बाजंदर ने बताया कि पेड़ जैसी संरचना मेरे हाथ पैरों के नए हिस्सों में भी बढ़ने लगी है, मुझे आशा है कि डॉक्टर मेरी बीमारी को इस बार बिल्कुल ठीक कर देंगे। बता दें कि बाजंदर इलाज के दौरान अस्पताल से भाग गए थे, जिस कारण उनका इलाज अधूरा रह गया था।
Labels:
lifestlye

No comments:
Post a Comment