health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

बाल मंदिर स्कूल में रही राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्मृति दिवस की धूम

डबवाली न्यूज़
बाल मंदिर स्कूल में शनिवार को युवा सन्यासी, प्रख्यात आध्यात्म गुरू, सनातन धर्म के प्रतिनिधि स्वामी विवेकानंद जयंती एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि श्रद्धाभाव से मनाई गई।
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भाषण, कविता, सुविचार एवं स्वामी विवेकानंद जीवन वृतांत संबंधी प्रश्नोतरी की। कक्षा चौथी से ऐश्वर्या, चिराग, रमनदीप कौर, रोशन ने स्वामी विवेकानंद एवं लाल बहादुर शास्त्री पर सुंदर कविता गायन कर उनकी महिमा का बखान किया। कक्षा पांचवी से निखिल, तनिश, शरण, सिया, राधिका, एशमीन, तन्मय, निशिका ने कविता पाठ किया। कक्षा छठी से कीर्ति, सुखमन, रूहानी, अमरिंदर, लीजा, एशमीत, अरमान ने, कक्षा सातवीं से जन्नत, वीना, विशाल, ईशा, नीतिका, खुशचिंद्र ने सुंदर विचार और सामान्य ज्ञान प्रश्नोतरी की। कक्षा आठवीं से लीजा, कशिश, हरमन, हिताशी, कनिष्का, ख्याति ने, कक्षा नौवीं से भूमिका, रितिका, नमन, कक्षा दसवीं से तनवीर, ईशिका, गुरशरन, गुरविन्द्र कौर और दीक्षा ने प्रभावशाली भाषण द्वारा स्वामी विवेकानंद जीवनी और उपलब्धियों से अवगत करवाया। कक्षा 11वीं से प्रतीक तथा 12वीं से खुशप्रीत कौर ने विद्यार्थियों को प्रेरणाजनक भाषण देकर प्रेरित किया।
प्रिंसिपल सुरेंद्र कुमार कौशिक ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि हमारे द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं युवा पीढि़ के प्रेरणास्त्रोत आध्यात्मिक गुरू स्वामी विवेकानंद जी भारतीय संस्कृति की अमिट अस्मिता है। उन्होंने कहा कि दोनों महान विभूतियां मानव जाति के सच्चे पथ प्रदर्शक हंै। महान विचारक, प्रतिभाशाली, संस्कृति के संरक्षक स्वामी विवेकानंद युवा पीढि़ के लिए प्रेरणाकुंज हैं तभी उनके जन्म दिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई