चौकी गोलबाजार पुलिस ने 57 ग्राम हेरोइन तस्करी के मामले में असल सप्लायर को काबू कर भेजा जेल
डबवाली 12 जुलाई । । डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में नशा तस्करी के मामलों में वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान चौकी गोलबाजार पुलिस ने 57 ग्राम हेरोइन तस्करी के मामले में असल तस्कर विरेन्द्र सिंह उर्फ लक्की पुत्र प्रहलाद सिंह निवासी किलियांवाली पंजाब को काबू कर जेल भेजने में कामयाबी हासिल की है ।
इस संबंध में प्रभारी चौकी गोलबाजार सब इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि दिनांक 01.05.2025 को एएनसी स्टाफ ने डबवाली से आरोपी कश्मीर सिंह पुत्र जसकरण निवासी किलियांवाली थाना किलियांवाली जिला मुक्तसर पंजाब को 57 ग्राम हेरोइन चिट्टा, मोटरसाईकिल सहित काबू कर जेल भेजा था । पकडे गये आरोपी विरेन्द्र सिंह उर्फ लक्की द्वारा ही आरोपी कश्मीर सिंह को हेरोइन(चिट्टा) बेचा गया था । आरोपी विरेन्द्र सिंह उर्फ लक्की को अदालत में पेश किया गया जो आदेशानुसार बंद जेल करवाया गया ।

No comments:
Post a Comment