health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

जींस की जेब में छिपा रखा था चिट्टा CIA स्टाफ ने धर दबोचा।7.62 ग्राम हेरोइन के साथ नशा तस्कर बब्बू ,

डबवाली | 25 जुलाई 2025 डबवाली पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। CIA स्टाफ कालांवाली ने गांव देसू मलकाना निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ बब्बू को 7.62 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही धर दबोचा और उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

CIA प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ASI मनोहर लाल अपनी टीम—मुख्य सिपाही पुरुषोत्तम, सिपाही भूपेंद्र, एसपीओ आजाद व गृह रक्षी हरदीप सिंह के साथ देसू मलकाना रोड, मंडी कालांवाली क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि एक युवक हेरोइन तस्करी की फिराक में पंजाब बस अड्डा कालांवाली की तरफ आ रहा है।

सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने बस अड्डे पर निगरानी शुरू की। कुछ ही देर में एक युवक संदिग्ध हरकतों में नजर आया। पुलिस को देखकर वह वापस मुड़कर तेजी से जाने लगा। शक होने पर उसे घेरकर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसकी जींस की जेब से पारदर्शी पन्नी में 7.62 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी जितेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर थाना कालांवाली में मामला दर्ज किया है। अब उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि इस हेरोइन तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी सुराग लगाया जा सके।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई