health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
गरीब वर्ग के लोगों के लिए जितनी भी सरकारी योजनाएं हैं उनका लाभ गरीबों को ठीक तरह से नहीं दिया जा - नछतर सिंह मटदादू
डबवाली न्यूज़
राष्ट्रीय राहुल गांधी संगठन कांग्रेस की एक जनसभा गांव पन्नीवाला मोरिका में संगठन के प्रदेश महासचिव नछतर सिंह मटदादू की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर संबोधन के दौरान नछतर सिंह मटदादू ने कहा कि जब से देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तभी से मजदूर वर्ग के लोगों को मनरेगा के तहत काम नहीं दिया जा रहा। बुढ़ापा व अन्य पेंशनधारकों को भी समय पर पेंशन न देकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। पेंशनधारक पूरा महीना चक्कर लगाते हैं। गरीबों को मकान नहीं दिए गए और इसके अलावा भी गरीब वर्ग के लोगों के लिए जितनी भी सरकारी योजनाएं हैं उनका लाभ गरीबों को ठीक तरह से नहीं दिया जा रहा। इससे लोगों में सरकार के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है।
उन्होंने कहा कि आज देश व समाज सुरक्षित हाथों में नही है। सीमा पर जवान शहीद हो रहे हैं और खेतों में किसान आर्थिक रूप से बदहाल होने के कारण अपनी जान दे रहे हैं। गरीब लोगों की भूखे मरने की नौबत आ गई है। इसलिए अब समय आ गया है कि ऐसी जनविरोधी सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाए। लोगों ने लोकसभा व हरियाणा विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस को वोट देने का मन पहले ही बना लिया है। इससे आने वाले चुनावों में भाजपा व अन्य क्षेत्रीय दलों का सूपड़ा साफ होना तय है और केंद्र व हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस की सरकारें बनेंगी। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस पार्टी से जुडऩे का आह्वान किया। इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष सतपाल खालसा खुइयां, युवा कांग्रेस नेता जसवंत सिंह मसीतां, युवा कांग्रेस नेता पन्नीवाला मोरिकां गुरलाल सिंह, गुरजंट सिंह गुरप्रेम सिंह, भोला सिंह, बंबू राज सिंह, मलकीत सिंह, राम सिंह, पूर्व ब्लॉक समिति अध्यक्ष मुख्तयार कौर, छिंद्र कौर, बलजीत कौर, बलबीर कौर, गोलो कौर, अंग्रेज कौर आदि मौजूद थे।
Related Posts
गरीब वर्ग के लोगों के लिए जितनी भी सरकारी योजनाएं हैं उनका लाभ गरीबों को ठीक तरह से नहीं दिया जा - नछतर सिंह मटदादू
Reviewed by Dabwali News
on
8:25:00 PM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
8:25:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...

No comments:
Post a Comment