हाईकोर्ट न्यायाधीश फतेह दीप सिंह ने किया अतिरिक्त कोर्ट भवन का उद्ïघाटन,
1.50 एकड़ में 5 करोड़ लाख 8 रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ अतिरिक्त कोर्ट भवन
सिरसा 7 मार्च। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश फतेह दीप सिंह ने स्थानीय न्यायालय परिसर में नवनिर्मित 6 कोर्ट रुम के अतिरिक्त ब्लॉक भवन का उद्घाटन किया। तत्पश्चात श्री फतेह दीप सिंह ने नवनिर्मित भवन का गहनता से निरीक्षण कर सुविधाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश डा. राम निवास भारती एवं उपायुक्त प्रभजोत सिंह भी उपस्थित थे। माननीय न्यायधीश ने दीप प्रज्जवलित कर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने भवन के प्रांगण में पौधारोपण भी किया।
उन्होंने कहा कि इस नवनिर्मित अतिरिक्त ब्लॉक भवन के निर्माण से यहां आने वाले आमजन को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने भवन में उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण करने के दौरान अधिकारियों से कहा कि भवन में अभी जो भी सुविधाओं व व्यवस्थाओं की कमी हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरा करवाएं, ताकि किसी भी अधिकारी व आम जन को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि आने वालों लोगों के लिए बैठने व पंखों की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि महिला अधिवक्ताओं के लिए भवन में एक अलग से बैठने की व्यवस्था करें।
भवन निर्माण में प्रशासन के सहयोग की प्रशंसा की
न्यायाधीश ने अतिरिक्त कोर्ट भवन निर्माण के लिए प्रशासन द्वारा किए गए सहयोग की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इसके लिए उन्होंने उपायुक्त प्रभजोत सिंह की विशेष रूप से सराहना करते हुए कहा कि जिस प्रकार से भवन निर्माण कार्य में प्रशासन का सहयोग रहा है, उसी की बदौलत भवन का निर्माण कार्य निर्धारित अवधि में पूरा हो पाया है।
जिला एवं सत्र न्यायधीश ने दी सुविधाओं की जानकारी
जिला एवं सत्र न्यायधीश डा. राम निवास भारती ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए नवनिर्मित भवन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लगभग 1.50 एकड़ में बने इस भवन पर 5 करोड़ लाख 8 रुपये की लागत आई है। इस भवन का कवर्ड ऐरिया 16 हजार 752 स्केयर फीट है। इस भवन का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण हो गया है। अतिरिक्त भवन में 6 कोर्ट रुम है जिनमें तीन कोर्ट भूतल पर तथा तीन कोर्ट प्रथम तल पर बनाई गई है। प्रत्येक के साथ रिटायरिंग व स्टैनो कक्ष भी बनाए गए हैं। इस भवन में महिला व पुरुष बंदियों के लिए अलग-अलग दो लोकअप रुम भी बनाए गए हैं। साथ ही दिव्यांगों के लिए रैंप, एक स्टॉंग रुम, एक रिकार्ड रुम, 2 अधीक्षकों के लिए कक्ष, महिला व पुरुष के लिए शौचालय, हाई सिक्योरिटी चार दिवारी, कम्प्यूटर कक्ष, खुला रास्ता एवं पार्किंग सहित अन्य समुचित व्यवस्थाएं की गई है। साथ ही आमजन के बैठक, बिजली, स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई। उन्होंने कहा कि इस भवन में महिला अधिवक्ताओं के लिए अलग से कमरे की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि यह भवन सभी सुविधाओं से सुसज्जित है।
कलाकारों ने दी नशा पर आधारित नाटक प्रस्तुति
इस अवसर पर केएल लड्डïा ग्रुप द्वारा नशा पर आधारित एक नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से कलाकारों ने नशा से मानव के पतन के कारण को बड़े ही मार्मिक रूप से प्रस्तुत कर समाज को एक संदेश देने का काम किया। मुख्य अतिथि ने कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए नाटक मंचन की प्रशंसा की। तत्पश्चात माननीय न्यायाधीश फतेह दीप सिंह स्थानीय बार रुम में अधिवक्ताओं से मिले और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही माननीय न्यायाधीश कोर्ट कार्यालयों का भी दौरा कर निरीक्षण किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जसबीर सिंह कुंड्डïु, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश प्रवीण कुमार, मनीश कुमार, कंवर पाल सिंह, जरनेल सिंह, सिविल जज सीनियर डिविजन सुनिल जिंदल, चीफ जस्टिस मैजिस्ट्रेट डा. सविता कुमारी, अतिरिक्त सिविल जर्ज सीनियर डिविजन नवजीत क्लेयर, सिविल जज प्रचेता सिंह, सचिव कुमार, अभिषेक चौधरी, अनमोल सिंह नयर, जिला न्यायवादी दीपक लेगा, एसडीएम सिरसा वीरेंद्र चौधरी, कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) अजीत सिंह, भीम सिंह, प्रधान बार एसोसिएशन अजय बंसल, पूर्व प्रधान रमेश मेहता, उप प्रधान लक्की दुग्गल, सचिव गणेश सेठी, ज्वाईंट सैक्ट्री वंदना मोंगा, रणजीत सिंह, भूपेंद्र खट्टïर, सुरेश मेहता, बलबीर कौर, ममता बांगा, भूपेंद्र विनायक, वंदना मोंगा, नाजर राज कुमार, संजय कुमार, बलवंत सिंह सहित जिला न्यायालय के कर्मचारी, अधिवक्ता उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment