health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

मिशन नूंह: डबवाली में 9 अगस्त को इनेलो का महामंथन; अभय चौटाला, रामपाल माजरा और आदित्य देवीलाल भरेंगे हुंकार

डबवाली-27 सितंबर को नूंह में प्रस्तावित जननायक चौधरी देवीलाल जयंती समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने डबवाली हलके में संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में 9 अगस्त को सुबह 10 बजे नई अनाज मंडी में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा और हलका विधायक आदित्य देवीलाल मुख्य रूप से कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बैठक में जयंती समारोह की तैयारियों के साथ-साथ संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की रणनीति तय की जाएगी।

बैठक को सफल बनाने के लिए पूर्व विधायक डॉ. सीताराम, हलका संयोजक विनोद अरोड़ा, वरिष्ठ नेता संदीप चौधरी, हलका प्रधान मंदर सिंह ओढ़ां, कुलदीप सिंह जम्मू, अजनीश केनेडी, सुखमंदर कुलार, जिला परिषद सदस्य गुरजीवन सिंह और बीसी सेल संयोजक बहादुर सिंह के नेतृत्व में पूरे हलके में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी पदाधिकारी गांव-गांव पहुंचकर कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं और अधिक से अधिक संख्या में बैठक में शामिल होने का आह्वान कर रहे हैं।
इसी अभियान के तहत मंगलवार को मटदादू, अबूबशहर और बिज्जूवाली में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया। इन सभाओं में अबूबशहर, मसीतां, मटदादू, गंगा, कालूआना, रिसालियाखेड़ा, बिज्जूवाली और गोरीवाला जोन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर बैठक को सफल बनाने का संकल्प लिया।
वरिष्ठ इनेलो नेता संदीप चौधरी ने कहा कि 27 सितंबर को नूंह में होने वाला चौधरी देवीलाल जयंती समारोह प्रदेश की राजनीति में नया संदेश देगा। उन्होंने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल ने किसानों, मजदूरों, गरीबों और वंचित वर्ग के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके कार्यकाल में लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाएं आज भी लोगों के लिए प्रेरणा हैं। वृद्धावस्था पेंशन जैसी योजना उनकी दूरदर्शी सोच और समाज के प्रति समर्पण का जीवंत उदाहरण है।
इस दौरान विभिन्न सभाओं में अमरजोत डिम्पी, हरबिंदर काका, शिव भगवान, धैला राम, जसकरण सूच, गुरमीत सिंह सरपंच, गिरधारी लाल बिस्सू, रामकिशन मुंडलिया, ओमप्रकाश फौजी, राकेश कुमार, सुनील डुडी, अजय जाखड़, मोहनलाल साहू, महेंद्र कुमार, विनोद कुमार भाखर, रणजीत सिंह, कृष्ण भाखर सहित बड़ी संख्या में इनेलो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई