डबवाली पुलिस ने तेजधार हथियार से हमले के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
**डबवाली, 14 जून:** उप पुलिस अधीक्षक डबवाली श्री जयभगवान के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शहर डबवाली पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को शामिल जांच कर न्यायिक प्रक्रिया में कार्रवाई की है।
**मारपीट और धमकी का मामला**
थाना शहर डबवाली के प्रभारी उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि 22 मई 2024 को मदन लाल पुत्र बिहारी लाल निवासी वार्ड नं. 13 मंडी डबवाली की शिकायत पर दर्ज मामले में बंटी पुत्र प्रेम कुमार निवासी वार्ड नं. 3 मंडी डबवाली, नीरज कुमार पुत्र जगदीश चन्द्र निवासी वार्ड नं. 13 मंडी डबवाली और खुशदीप उर्फ अग्रेंज सिंह पुत्र गोरखा सिंह मसीता को जांच में शामिल किया गया। इन आरोपियों पर मदन लाल के साथ उसकी दुकान के बाहर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
**तेजधार हथियार से हमला**
एक अन्य मामले में, 14 मई 2024 को सुखदीप पुत्र सिमरा सिंह निवासी मसीता की शिकायत पर 13 मई 2024 को गली में घूमते समय तेजधार हथियार से हमला करने के आरोप में खुशदीप उर्फ अग्रेंज सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से लोहे की कुल्हाड़ी भी बरामद की है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस का कहना है कि इस तरह के अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि शहर में कानून व्यवस्था बनी रहे।

No comments:
Post a Comment