health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

ट्रैफिक पुलिस डबवाली ने स्कूल बसों को चेक कर लगाए रिफ्लेक्टर व दिये आवश्यक निर्देश

डबवाली 18 जनवरी । डबवाली पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन के निर्देशानुसार ट्रैफिक पुलिस डबवाली व कालांवाली ने स्कूल बस हादसों को देखते हुए निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाते हुए स्कूल छुट्टी के बाद वापस जा रही स्कूल बसों को चेक किया गया और बस चालकों को आवश्यक हिदायत दी गई । साथ ही धुंध के मौसम को देखते हुए अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए । तय गति सीमा के अंदर ही वाहन चलाएं व यातायात नियमों का पालन करें ।
इस संबंध में डबवाली यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह ने बताया कि गोल चौक पर नाकाबंदी करके स्कूली बसों की जांच का अभियान चलाया गया । जिसके तहत कुछ स्कूली बसों में वर्दी, हेल्पर व आग बुझाने वाले सिलेंडर ,बीमा, सीट बेल्ट, फिटनेस प्रमाण पत्र व प्राथमिक सहायता बॉक्स अपने साथ रखने की हिदायत दी गई । उन्होंने कहा कि स्कूल बसों की जांच के लिए चलाया गया अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्कूल बस संचालकों को चेतावनी दी कि हाईकोर्ट द्वारा दिए गए निर्देशानुसार बसों में सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस,चालक का फिटनेस प्रमाण पत्र के साथ प्राथमिक सहायता बॉक्स की दुरुस्त व्यवस्था सहित स्कूली बसों के नियमों को पूरा नहीं किया गया तो चालान काटे जाएंगे ।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई