health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

चेयरमैन कर्ण सिंह चौटाला की अध्यक्षता में जिला परिषद की बैठक का आयोजन

सिरसा, 03 जनवरी।जिला परिषद के चेयरमैन कर्ण सिंह चौटाला की अध्यक्षता में शुक्रवार को स्थानीय पंचायत भवन में जिला परिषद की बैठक सम्पन्न हुुई।
बैठक में विधायक आदित्य देवीलाल, जिला परिषद की उप प्रधान मीना रानी, जिला परिषद के सीईओ डा. सुभाष चंद्र, कार्यकारी अभियंता गौरव भारद्वाज, एओ प्रेम कुमार सहित जिला परिषद के सभी वार्डों के सदस्य व संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।बैठक में पंचायत समितियों के वार्षिक बजट, ग्राम पंचायत विकास योजना, जिला परिषद विकास योजना की समीक्षा व कार्य योजना तैयार की गई। इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्रों के बजट व रख रखाव, मुख्य जल वितरण योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति पर चर्चा की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग के संबंध में जिला में आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण व योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए चेयरमैन कर्ण सिंह चौटाला ने कहा कि जिला परिषद द्वारा सभी सदस्यों के सहयोग व विभागों के तालमेल से ग्रामीण क्षेत्रों का विकास किया जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ सरलता से मिले।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई