Join Us On What'apps 09416682080

?? Dabwali ????? ?? ???? ????, ?? ?? ?? ??? ???? ??????? ???? ?? ??? ?? ??????? ?? ?????????? ?? ?? ??????, ?? ????? ?? ???? ???????? ???? ???? dblnews07@gmail.com ?? ???? ??????? ???? ?????? ????? ????? ?? ????? ?????????? ?? ???? ???? ??? ?? ???? ?????? ????? ???? ????? ??? ?? 9416682080 ?? ???-??, ????-?? ?? ?????? ?? ???? ??? 9354500786 ??

Trending

3/recent/ticker-posts

Labels

Categories

Tags

Most Popular

Contact US

Powered by Blogger.

DO YOU WANT TO EARN WHILE ON NET,THEN CLICK BELOW

Subscribe via email

times deal

READ IN YOUR LANGUAGE

IMPORTANT TELEPHONE NUMBERS

times job

Blog Archive

टाईटल यंग फ्लेम ही क्यूं?

Business

Just Enjoy It

Latest News Updates

Followers

Followers

Subscribe

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's.

Pages

Most Popular

   भारूखेड़ा में तीन दिवसीय 'आंगन मिलन' का भावुक समापन: गोदभराई व अन्नप्राशन की गूंज से महकी आंगनबाड़ियां, महिलाओं व बच्चों के पोषण का उठा संकल्प
बेटी के जन्म पर ₹80,000 और गर्भवती माताओं को ₹5,000 की सीधी मदद: सावंत खेड़ा में गूंजा सेवा संकल्प का संदेश, 30 महिलाओं ने सीखी सेहत की संजीवनी
गांधी-शास्त्री जयंती पर डबवाली में गरजे कांग्रेसी: अमित सिहाग बोले— 'गांधी जी की राह पर टी-शर्ट पहन जन-विरोधी सरकार से लड़ रहे राहुल' ,डॉ. केवी सिंह का तीखा हमला— "संविधान व लोकतंत्र बचाने के लिए एकजुटता ही एकमात्र विकल्प"
​'मां का पहला गाढ़ा दूध ही नवजात का सबसे पहला सुरक्षा कवच': सावंत खेड़ा में गूंजा सेवा संकल्प अभियान का संदेश
अबूबशहर में गश्त के दौरान हत्थे चढ़ा तस्कर: चौटाला चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.410 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी कृष्ण लाल गिरफ्तार
 रामलीला के मंच पर 'श्रीहनुमान ध्वज' स्थापित; बाजारों में निकली शोभायात्रा, उड़ाए रंग गुलाल, डबवाली इलाके में 8 अक्टूबर से गूंजेगा प्रभु श्रीराम की लीला का संदेश
नशा तस्करों पर डबवाली पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक: CIA स्टाफ ने गदराना-सुखचैन रोड पर घेरा, 15.550 किलो डोडा पोस्त संग 2 गिरफ्तार
   किसान आएं बेफिक्र, डबवाली में खरीद का महा-प्लान तैयार: 10 केंद्रों पर धान और 3 पर बिकेगा बाजरा, 200 जवानों की टीम संभालेगी मोर्चा
   मां स्वस्थ तो समाज सशक्त: डबवाली के इंद्रा नगर में आंगन मिलन समारोह; एमसी समनदीप बराड़ बोले- 'पोषण ही सुरक्षित भविष्य की कुंजी'
डबवाली में नशा तस्करों का खेल खत्म! ANC पुलिस ने मुख्य सप्लायर समेत 2 को दबोचा, 11.620 ग्राम हेरोइन बरामद। देखिए पूरी रिपोर्ट और जानिए कैसे दें पुलिस को गुप्त सूचना!

Popular Posts

Secondary Menu
recent
Breaking news

Featured

Haryana

Dabwali

Dabwali

health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

रामलीला के मंच पर 'श्रीहनुमान ध्वज' स्थापित; बाजारों में निकली शोभायात्रा, उड़ाए रंग गुलाल, डबवाली इलाके में 8 अक्टूबर से गूंजेगा प्रभु श्रीराम की लीला का संदेश

डबवाली-रामलीला के आगाज से पहले ही शहर की फिजाओं में भक्ति और आस्था का रंग घुलने लगा है। जय श्री राम नगर नाट्यशाला की ओर से रामलीला के पावन मंच पर श्री हनुमान जी का पवित्र झंडा श्रद्धा और विधि विधान के साथ स्थापित किया गया। इस दौरान पूरा रामलीला मैदान जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। इससे पहले श्री सालासर हनुमान मंदिर से पवित्र झंडे की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें रामलीला के मुख्य निर्देशक टोनी धमीजा श्रद्धा एवं पवित्रता से अपने कंधों पर हनुमान जी की ध्वजा उठाकर आगे चल रहे थे एवं रास्ते भर श्रद्धालुओं और नाट्यशाला के सदस्यों ने रंग-गुलाल उड़ाकर, नाच-गाकर तथा जय श्रीराम के जयघोष के साथ अपनी खुशी और श्रद्धा का इजहार किया। यह शोभायात्रा ढोल-नगाड़ों और भक्ति के माहौल के बीच मेन बाजार, गोल बाजार और सब्जी मंडी से होती हुई रामलीला मैदान के मंच तक पहुंची। शोभायात्रा के रामलीला मैदान पहुंचते ही पूरा वातावरण धार्मिक उल्लास में रंग गया। यहां कार्यकारी प्रधान पंडित मुरारी लाल शर्मा ने पूजा की रस्म श्रद्धा और विधि विधान के साथ संपन्न करवाई। प्रधान रामकुमार गर्ग की अध्यक्षता में नाट्यशाला के सदस्यों और कलाकारों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा विधिवत आरती के बाद पवित्र झंडा स्थापित किया। झंडा स्थापित होते ही श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयघोष लगाए।
समारोह में एचएसडीसी चेयरमैन देवकुमार शर्मा, वरिष्ठ नेता संदीप चौधरी, कश्मीरी लाल गर्ग, आढ़ती शाम लाल जिंदल, व्यापारी नेता गुरदीप कामरा,आशीष मैहता, ठेकेदार सौरभ गर्ग बंटी, अरोड़वंश सभा प्रधान परमजीत सेठी लभु, पार्षद सुमित अनेजा, राजेंद्र गर्ग जमींदारा, प्रमोद सोनी, दीपा सेठी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने पूजा-अर्चना में भाग लिया और रामलीला आयोजन के लिए नाट्यशाला के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। मंच का संचालन आचार्य रमेश सचदेवा, संजीव शाद व रवि मोहन ने बखूबी निभाया।
8 अक्टूबर से रामलीला शुभारंभ के साथ शहर में बिखरेंगे भक्ति के रंग:
नाट्यशाला के मीडिया प्रभारी रवि मोंगा व सचिव सुनील सेठी ने बताया कि 8 अक्टूबर से श्री बालाजी के कीर्तन के साथ रामलीला का शुभारंभ किया जाएगा। रामलीला को लेकर कलाकारों में खासा उत्साह है और शहरवासियों में भी मंचन शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। झंडा स्थापना के साथ ही अब शहर की निगाहें उस शाम पर टिक गई हैं, जब रामलीला के मंच से भगवान श्रीराम की मर्यादा, भक्ति और धर्म की गाथा जीवंत होगी। स्टेज प्रभारी निश्चिंत झांब व पीआरओ जतिन मिढा ने कहा कि हनुमान जी भगवान श्रीराम के प्रति पूर्ण समर्पण और निष्काम सेवा के प्रतीक हैं। ध्वज इसी भाव को रामलीला के मंच से जोड़ता है। मंच पर ध्वज स्थापना कर रामलीला के सफल, निर्विघ्न और मंगलमय आयोजन की कामना प्रभु से की गई है।
झंडा स्थापना समारोह में बड़ी संख्या में इलाके के श्रद्धालुओं ने रामलीला मैदान पहुंचकर भगवान श्रीराम के चरणों में अपनी आस्था अर्पित की। पूरे आयोजन के दौरान रामलीला मैदान भक्ति, श्रद्धा और उल्लास से सराबोर नजर आया।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई