health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
पी.डब्ल्यू.डी. मैकेनिकल वर्करज यूनियन ने डबवाली में धूमधाम से मनाया यूनियन का 59वां स्थापना दिवस
डबवाली-हरियाणा गवर्नमेंट पी.डब्ल्यू.डी. मैकेनिकल वर्करज यूनियन (रजि. नं. 41) मुख्यालय चरखी दादरी सम्बन्धित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ ने ब्रांच स्तर पर यूनियन का 59 वां स्थापना दिवस ब्रांच प्रधान मनमोहन सिंह सुंधा की अध्यक्षता में चौहान नगर बूस्टिंग स्टेशन पर स्थित यूनियन कार्यालय में धूमधाम से मनाया। इस स्थापना दिवस समारोह में बड़ी संख्या में ब्रांच के कर्मचारियों ने भाग लिया। यह जानकारी देते हुए यूनियन के प्रेस प्रवक्ता खुशी मोहम्मद ने बताया कि सोमवार, 5 अक्टूबर को स्थापना दिवस के मौके पर कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर भी आवाज बुलंद की गई ताकि उन मांगों का समाधान हो सके। कर्मचारियों की मांगों में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करना, हरियाणा कौशल रोजगार निगम व टर्म अपाईमेंट कर्मचारियों को पक्के कर्मचारी के समान वेतन दिया जायें, केन्द्र के समान सभी वेतन व भत्ते लागू किये जायें, 2016 से बकाया हाऊस अलाउंस का भुगतान किया जाये, तकनीकी पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को 2400 ग्रेड-पे दिया जाये जैसे भवन व मार्ग, कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान दुर्घटना व मुत्यु पर 30 लाख रूपये आश्रित अनुदान व उनके एक आश्रित को नौकरी दी जाए सहित अन्य मांगें शामिल हैं।
ब्रांच प्रधान मनमोहन सुंधा ने प्रमुख मांगें उठाते हुए बताया कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगे कर्मचारियों को महीने की 7 तारीख तक वेतन की अदायगी की जाए, सभी कर्मचारियों को एलटीसी का भुगतान किया जाए, विभाग में खेलों को प्रोत्साहित करने हेतु कर्मचारियों का प्रदेश, जिला व खंड स्तर पर खेल प्रतियोगिता हर वर्ष आयोजित की जाए व विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाये। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की उपरोक्त मांगों को लेकर हरियाणा सरकार हठधर्मिता व तानाशाही रवैया अपनाए हुए हैं जिससे कर्मचारीयों में काफी रोष है। उन्होंने चेताया कि सरकार समय रहते कर्मचारियों की सभी जायज मांगों को पूरा करे अन्यथा पूरे हरियाणा प्रदेश में एक बड़ा आंदोलन सरकार के खिलाफ खड़ा किया जाएगा। इस अवसर पर सभी कर्मचारियों ने लड्डू बांट कर स्थापना दिवस की खुशी मनाई
मौके पर चेयरमैन दुलीचंद, सचिव संदीप कुमार, सह सचिव सुरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, वरिष्ठ उपप्रधान रघुबीर सिंह, उपप्रधान बृज लाल, साहिब राम, हेम राज डाबला, मुख्य सलाहकार बाबू सिंह, ऑडिटर विनोद कुमार, संगठन सचिव सुभाष मांडी, दिनेश कुमार,सह कोषाध्यक्ष देवी लाल, प्रचार सचिव दर्शन सिंह डब्ल्युपीओ, मोती लाल, राजेश कुमार बबलू सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
Related Posts
पी.डब्ल्यू.डी. मैकेनिकल वर्करज यूनियन ने डबवाली में धूमधाम से मनाया यूनियन का 59वां स्थापना दिवस
Reviewed by Dabwali News
on
9:17:00 PM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
9:17:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...

No comments:
Post a Comment