health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
64वें रामलीला महोत्सव को लेकर तैयारियां 2 अक्टूबर को रामलीला मंच पर होगा झंडा पूजन, अरोड़वंश धर्मशाला में कलाकारों द्वारा रिहर्सल जारी
डबवाली--जय श्री राम नगर नाट्यशाला की ओर से आयोजित होने वाले 64वें रामलीला महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आगामी 2 अक्टूबर को रामलीला मंच पर विधिवत झंडा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाएगी। धार्मिक परंपराओं के अनुसार होने वाले इस कार्यक्रम के साथ ही रामलीला आयोजन की तैयारियों को औपचारिक रूप से गति दी जाएगी। रामलीला के मंचन को प्रभावी और जीवंत बनाने के लिए कलाकार इन दिनों अरोड़वंश धर्मशाला में नियमित रिहर्सल कर रहे हैं। कलाकार अलग-अलग दृश्यों का अभ्यास करने के साथ-साथ अपने संवाद, अभिनय और मंचीय प्रस्तुति को बेहतर बनाने में जुटे हुए हैं। श्री राम की भूमिका में अंशुल ग्रोवर, लक्ष्मण की भूमिका में पारुल मैहता, सीता की भूमिका में अनिल शर्मा, हनुमान की भूमिका में अभिनव सेठी, दशरथ की भूमिका में रवि मोहन व रावण की भूमिका हैप्पी धमीजा निभाएंगे। वहीं, अन्य कलाकार भी रामायण के विभिन्न पात्रों को जीवंत करने के लिए रिहर्सल में लगातार जुटे हैं।
रामलीला के विभिन्न पात्रों के किरदार कलाकारों को सौंप दिए गए हैं और सभी कलाकार मुख्य निर्देशक टोनी धमीजा, निर्देशक सोनू बब्बर व जगसीर जग्गा की निर्देशन में अपने-अपने पात्रों के अनुरूप संवाद एवं अभिनय का अभ्यास कर रहे हैं। रिहर्सल के दौरान दृश्यों की प्रस्तुति, पात्रों की एंट्री, संवाद अदायगी और मंच पर आपसी तालमेल पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि रामलीला के दौरान प्रत्येक प्रसंग प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया जा सके।
जय श्री राम नगर नाट्यशाला के प्रधान रामकुमार गर्ग, कार्यकारी प्रधान प. मुरारी लाल शर्मा ने बताया कि संस्था की ओर से शुक्रवार, 2 अक्टूबर को रामलीला मंच पर विधिवत झंडा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाएगी। झंडा पूजन के साथ ही रामलीला महोत्सव की धार्मिक एवं सांस्कृतिक तैयारियों को औपचारिक रूप से आगे बढ़ाया जाएगा। झंडा पूजन कार्यक्रम में रामलीला मंच से जुड़े सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहेंगे।
नाट्यशाला के मीड़िया प्रभारी रवि मोंगा, सचिव सुनील सेठी व स्टेज कमेटी चेयरमैन निश्चिंत झांब ने बताया कि जय श्री राम नगर नाट्यशाला समिति द्वारा रामलीला महोत्सव को श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक परंपरा के अनुरूप भव्य स्वरूप देने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। इस वर्ष भी रामलीला मंचन में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों को नए अंदाज में दिखाया जाएगा। आयोजन को लेकर शहरवासियों में भी उत्साह बना हुआ है। समिति ने धर्मप्रेमी नागरिकों से झंडा पूजन कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया है।
Related Posts
64वें रामलीला महोत्सव को लेकर तैयारियां 2 अक्टूबर को रामलीला मंच पर होगा झंडा पूजन, अरोड़वंश धर्मशाला में कलाकारों द्वारा रिहर्सल जारी
Reviewed by Dabwali News
on
8:59:00 PM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
8:59:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...

No comments:
Post a Comment