health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
डबवाली में 64वें भव्य रामलीला महोत्सव का शंखनाद: आज बालाजी के महाकीर्तन से शुभारंभ, 21 अक्टूबर को होगा रामराज्याभिषेक
डबवाली। छह दशकों से भी अधिक प्राचीन भक्ति, संस्कृति और रंगमंच की ऐतिहासिक धरोहर एक बार फिर डबवाली वासियों को रामभक्ति के दिव्य रस में सराबोर करने के लिए पूरी तरह तैयार है। ‘जय श्री राम नगर नाट्यशाला’ के तत्वावधान में आयोजित होने जा रहे 64वें भव्य रामलीला महोत्सव का शुभारंभ आज गुरुवार, 8 अक्टूबर को श्री बालाजी महाराज के भव्य महाकीर्तन एवं ज्योति प्रचंड के साथ होगा। 21 अक्टूबर तक चलने वाले इस 14 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान को लेकर रामलीला मैदान में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
भक्ति और कला का महासंगम: जानिए कब, क्या होगा खास
जय श्री राम नगर नाट्यशाला के चीफ डायरेक्टर टोनी धमीजा, डायरेक्टर सोनू बब्बर एवं जगसीर जग्गा ने विस्तृत कार्यक्रम साझा करते हुए बताया कि रामलीला का मंचन प्रतिदिन रात्रि 8:30 बजे से 10:30 बजे तक होगा।
8 अक्टूबर (वीरवार): श्री बालाजी महाराज का भव्य कीर्तन, संगीतमय भजनों के बीच महोत्सव का मंगल शंखनाद।
9 अक्टूबर: नारद मोह एवं प्रभु विष्णु अवतार प्रसंग का जीवंत मंचन।
10 अक्टूबर: रावण-नंदीगण संवाद एवं श्रवण कुमार ड्रामा।
11 अक्टूबर: श्रीराम जन्म, बाल लीलाएं एवं ताड़का वध।
12 अक्टूबर: धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर एवं लक्ष्मण-परशुराम का ओजस्वी संवाद।
13 अक्टूबर: प्रभु श्रीराम की भव्य नगर बारात (गाजे-बाजे व ढोल-नगाड़ों के साथ) एवं कैकेयी-मंथरा संवाद।
14 अक्टूबर: राम वनवास, केवट प्रसंग व अयोध्या का शोक।
15 अक्टूबर: श्रीराम-भरत मिलाप एवं निषादराज प्रसंग।
16 अक्टूबर: स्वर्ण मृग, सीता हरण एवं जटायु मोक्ष।
17 अक्टूबर: श्री बालाजी की भव्य झांकी एवं बाली-सुग्रीव युद्ध।
18 अक्टूबर: अशोक वाटिका, सीता-हनुमान संवाद एवं लंका दहन।
19 अक्टूबर: रावण-अंगद शांति संवाद एवं लक्ष्मण मूर्छा।
20 को गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में दशहरा, 21 को रामराज्याभिषेक
नाट्यशाला प्रधान रामकुमार गर्ग, वरिष्ठ उपप्रधान प्यारे लाल सेठी व सचिव सुनील सेठी ने बताया कि 20 अक्टूबर की शाम सिरसा रोड स्थित गुरु गोबिंद सिंह खेल स्टेडियम में विशाल 'दशहरा उत्सव' धूमधाम से मनाया जाएगा। इससे पूर्व शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। 21 अक्टूबर को रामलीला मंच पर अयोध्या वापसी, भरत मिलाप और प्रभु श्रीराम के भव्य राज्याभिषेक दृश्यों के साथ महोत्सव का विश्राम होगा।
मीडिया प्रभारी रवि मोंगा व स्टेज प्रमुख निश्चिंत झांब ने बताया कि मंच, आधुनिक साउंड, भव्य लाइट और दर्शक दीर्घा की व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। समस्त नगरवासियों व धर्मप्रेमी जनता को इस धार्मिक-सांस्कृतिक महाकुंभ में परिवार सहित पहुंचने का खुला आमंत्रण दिया गया है।
Related Posts
डबवाली में 64वें भव्य रामलीला महोत्सव का शंखनाद: आज बालाजी के महाकीर्तन से शुभारंभ, 21 अक्टूबर को होगा रामराज्याभिषेक
Reviewed by Dabwali News
on
3:20:00 PM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
3:20:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...

No comments:
Post a Comment