health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
डबवाली पुलिस का महा-ऑपरेशन: 11 केसों का पुराना तस्कर 7 ग्राम हेरोइन संग गिरफ्तार, 9 किलो डोडा पोस्त जब्त; 4 नशा तस्कर दबोचे
डबवाली, 08 अक्टूबर--क्षेत्र में नशे के काले कारोबार और युवा पीढ़ी की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले तस्करों पर डबवाली पुलिस ने शिकंजा पूरी तरह कस दिया है। पुलिस अधीक्षक (IPS) जसलीन कौर के सख्त निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए सीआईए डबवाली, सीआईए कालांवाली और थाना औढ़ा पुलिस की संयुक्त टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी। इस कार्रवाई में पुलिस ने 9 किलो 85 ग्राम डोडा पोस्त और 7.07 ग्राम हेरोइन के साथ 4 शातिर नशा तस्करों व मुख्य सप्लायरों को दबोच लिया है।
ऑपरेशन 1: 11 केसों में नामजद अजायब सिंह फिर चढ़ा हत्थे
सीआईए कालांवाली प्रभारी एएसआई जगपाल सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव दादू में नाकाबंदी कर एक मोटरसाइकिल सवार को रोका। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 7.070 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान अजायब सिंह के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी अजायब सिंह पर वर्ष 2013 से 2024 के बीच कालांवाली थाने में एनडीपीएस एक्ट के 11 मामले दर्ज हैं।
ऑपरेशन 2: गांव चौटाला से 9 किलो डोडा पोस्त सहित बलबीर व सप्लायर गिरफ्तार
सीआईए डबवाली प्रभारी उप-निरीक्षक शैलेंद्र कुमार की टीम ने गांव चौटाला में छापेमारी कर प्लास्टिक कट्टे के साथ युवक बलबीर को काबू किया। जांच में कट्टे से 9 किलो 85 ग्राम डोडा चूरा पोस्त मिला। कड़ाई से पूछताछ के बाद पुलिस ने इस नेटवर्क के मुख्य सप्लायर धर्मबीर उर्फ धर्मा के संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देकर उसे भी धर दबोचा।
ऑपरेशन 3: औढ़ा पुलिस ने दबोचा भगोड़ा मुख्य सप्लायर कुलदीप
थाना औढ़ा पुलिस ने 6 अक्टूबर को गांव घुकांवाली से 6.100 ग्राम हेरोइन के साथ तीन आरोपियों (धर्मपाल, विजयदीप और जगप्रीत) को गिरफ्तार किया था। इस मामले की कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पुलिस ने गिरोह के मुख्य सप्लायर कुलदीप सिंह को भी दबोच लिया है।
"युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे"
पुलिस प्रवक्ता उप-निरीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि नशा तस्करों और सप्लायरों के खिलाफ यह अभियान आगे भी और अधिक कड़ाई से जारी रहेगा।
गुप्त सूचना दें: आमजन नशा तस्करी की जानकारी मानस पोर्टल, हेल्पलाइन नंबर 1933, या डबवाली पुलिस मोबाइल नंबर 9138999748 पर दें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा।
Related Posts
डबवाली पुलिस का महा-ऑपरेशन: 11 केसों का पुराना तस्कर 7 ग्राम हेरोइन संग गिरफ्तार, 9 किलो डोडा पोस्त जब्त; 4 नशा तस्कर दबोचे
Reviewed by Dabwali News
on
8:42:00 PM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
8:42:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...


No comments:
Post a Comment