'आपकी लाडो है, हरियाणा की शान'
#dabwalinews.com
सिरसा, 27 दिसम्बर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कल 28 दिसंबर को प्रात 10.30 बजे स्थानीय सी.एम.के. कॉलेज के ऑडिटोरियम में 'आपकी लाडो है, हरियाणा की शानÓ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त श्री प्रभजोत सिंह करेंगे।
यह जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग डा. दर्शना सिंह ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य लड़कियों के प्रति जन चेतना को जागृत करते हुए समाज में लड़कियों के प्रति सम्मान दृष्टिकोण पैदा करना, लिंगानुपात को बढ़ाना, लड़कियों की शिक्षा को महत्व देते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कार्यक्रम से संबंधित विभागाध्यक्षों से कहा है कि वे निश्चित समय व स्थान पर कार्यक्रम में पहुंच कर अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी उपस्थितजनों को दें।
No comments:
Post a Comment