चौकी गोल बाजार द्वारा 25 बोतल ठेका शराब देसी के साथ एक व्यक्ति स्कुटी सहित काबू
![]() |
| file photo |
डबवाली-पुलिस अधीक्षक श्री सुमेर सिंह के दिशा-निर्देशानुसार तथा उप पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व मे नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए पुलिस जिला डबवाली की चौकी गोल बाजार की प्रभारी महिला उप नि.राजकौर द्वारा एक व्यकित को इलेक्ट्रिक स्कुटी सहित 25 बोतल ठेका शराब देसी मार्का एडीएस मार्का के साथ काबू करने में सफलता हासिल की है ।इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते महिला उप नि.राजकौर ने बतलाया कि पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सुरेन्द्र कुमार पुत्र जगदीश राय वासी वासी वार्ड न.17 प्रेम नगर डबवाली के रूप मे हुई और बतलाया कि पकड़े गए युवक के खिलाफ थाना शहर डबवाली में अभियोग नम्बर 709 दिनांक 29.11.2023 धारा 61/4/2020 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई है ।

No comments:
Post a Comment