health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

6.47 ग्राम हेरोइन चिट्टा सहित एक आरोपी को काबू कर भेजा जेल

डबवाली 12 अक्टूबर । पुलिस अधीक्षक डबवाली दीप्ति गर्ग के निर्देशानुसार व रमेश कुमार उप पुलिस अधीक्षक डबवाली के कुशल नेतृत्व में डबवाली क्षेत्र मे नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही करते हुए सीआईए डबवाली स्टाफ टीम ने डबवाली से 6.47 ग्राम हेरोइन चिट्टा सहित एक आरोपी को काबू करके जेल में बंद करवाने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार उर्फ दीपक पुत्र हेमराज निवासी डबवाली के रूप में हुई है ।
इस बारे में विस्तारपूर्वक प्रभारी सीआईए स्टाफ डबवाली सब इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि ASI प्रित्म सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ गस्त पड़ताल अपराध गोल चौक की तरफ से मलोट रोड पर पुल के नीचे साथ साथ सर्विस रोड पर जा रहे थे कि जब पुल के नीचे पहुंचे तो एक नौजवान युवक खड़ा दिखाई दिया। जो अचानक से पुलिस की गाडी को देखकर वापस मुड़कर तेज तेज कदमों से चलने लगा। जो ASI ने शक की बिनाह पर गाड़ी को रोककर साथी कर्मचारियों की सहायता से नोजवान लडके को चन्द ही कदमों पर काबू करके उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से हेरोईन चिट्टा बरामद होने पर थाना शहर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच की गई । आरोपी प्रदीप उक्त को अदालत में पेश करके आदेशानुसार बन्द जेल सिरसा करवाया गया ।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई