health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
डबवाली में 'नशे के तस्करों' पर पुलिस का बुलडोजर प्रहार: 573 गिरफ्तार, 3.36 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, 31 पीड़ितों ने छोड़ी दलदल
SP जसलीन कौर की कड़क रणनीति: 273 FIR दर्ज, 6 मेडिकल स्टोर सील; केवल गिरफ्तारी ही नहीं, 1106 युवाओं का इलाज करवाकर बनाई नई राह
डबवाली। नशे के काले कारोबार और संगठित अपराध के खिलाफ डबवाली पुलिस ने वर्ष 2026 में अब तक का सबसे बड़ा और निर्णायक प्रहार किया है। पुलिस अधीक्षक (SP) जसलीन कौर (IPS) के कड़े नेतृत्व में पुलिस ने तस्करों की कमर तोड़ते हुए न केवल उनके नेटवर्क को ध्वस्त किया, बल्कि उनकी अवैध संपत्तियों पर आर्थिक चोट भी की है। इस बहुआयामी अभियान ने अब एक प्रशासनिक कार्रवाई से आगे बढ़कर पूरे क्षेत्र में 'जनआंदोलन' का रूप ले लिया है।
तस्करी की चेन ध्वस्त: 573 गिरफ्तार, 273 FIR दर्ज
वर्ष 2026 में अब तक डबवाली पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत रिकॉर्ड 273 मुकदमे दर्ज कर 573 नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। पुलिस टीमों ने छापेमारी के दौरान 5.745 किग्रा हेरोइन, 445 किग्रा डोडा पोस्त, 4.348 किग्रा अफीम और 1,220 प्रतिबंधित गोलियां बरामद की हैं। पुलिस ने सिर्फ बेचने वालों पर ही नहीं, बल्कि पीछे बैठे मुख्य सप्लायरों को दबोचकर पूरी सप्लाई चेन तोड़ दी है।
काली कमाई पर आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक: 3.36 करोड़ की प्रॉपर्टी फ्रीज
नशे की कमाई से महल खड़े करने वालों पर पुलिस की विशेष रडार है। पुलिस ने 5 बड़े तस्करों की करीब 3.36 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति फ्रीज की है। हाल ही में गांव दादू में तस्कर वकील उर्फ वकीला की 30 लाख की संपत्ति सील की गई, वहीं अमरजीत सिंह के 12 लाख रुपये के अवैध मकान पर बुलडोजर चलाकर पंचायती जमीन को कब्जामुक्त करवाया गया।
मेडिकल स्टोर्स पर शिकंजा: 6 सील, 38 हजार गोलियां जब्त
दवाइयों की आड़ में नशा बेचने वाले 6 मेडिकल स्टोर सील किए गए हैं और 5 को नोटिस देकर लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की गई है। कार्रवाई के दौरान 38,372 प्रतिबंधित नशीली गोलियां व कैप्सूल बरामद कर 76 संदिग्धों को BNSS की धारा 172(2) के तहत डिटेन किया गया है।
इलाज और पुनर्वास: 31 ने नशे को कहा अलविदा, 1106 का इलाज जारी
डबवाली पुलिस का ध्येय सिर्फ जेल भेजना नहीं, बल्कि जिंदगी बचाना भी है। स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर 17 मेडिकल कैंप लगाए गए, जिनमें 1106 नशा पीड़ितों को इलाज प्रक्रिया से जोड़ा गया। पुलिस के निरंतर फॉलोअप का ही नतीजा है कि 31 लोगों ने नशे की दलदल से पूरी तरह बाहर निकलकर सामान्य जिंदगी शुरू की है।
Related Posts
डबवाली में 'नशे के तस्करों' पर पुलिस का बुलडोजर प्रहार: 573 गिरफ्तार, 3.36 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, 31 पीड़ितों ने छोड़ी दलदल
Reviewed by Dabwali News
on
11:39:00 AM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
11:39:00 AM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...

No comments:
Post a Comment