health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
भारत विकास परिषद ने स्वास्थ्य जांच के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, स्टेडियम में लगाए 21 औषधीय पौधे, 65 लोगों की शुगर बीपी व वजन की जांच
डबवाली। भारत विकास परिषद डबवाली शाखा की ओर से रविवार सुबह गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में स्वास्थ्य जांच एवं पौधारोपण शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान लोगों की शुगर, बीपी और वजन सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई। वहीं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए औषधीय पौधे भी रोपे गए।
शाखा अध्यक्ष उग्रसेन गर्ग ने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वच्छ पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक हैं। वर्तमान समय में नियमित स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद समाजसेवा के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रही है और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम जारी रहेंगे।
प्रकल्प प्रमुख डा. लोकेश्वर वधवा ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतते हैं। समय-समय पर शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच करवाने से कई बीमारियों की समय रहते पहचान की जा सकती है। उन्होंने लोगों को नियमित व्यायाम और संतुलित खानपान अपनाने के लिए प्रेरित किया।
शाखा सचिव भजन मैहता ने बताया कि शिविर में 65 लोगों की शुगर, बीपी एवं वजन आदि की जांच की गई। इसके साथ ही स्टेडियम परिसर में 21 औषधीय पौधे लगाए गए। लैब टेक्नीशियन मनदीप ने स्वास्थ्य जांच में सहयोग किया।
इस अवसर पर सेवा संयोजक टीकम चंद जग्गा, कोषाध्यक्ष प्रदीप गर्ग, संस्कार संयोजक गुरदित्त दुरेजा, संपर्क संयोजक सुभाष मैहता, जयंत जग्गा सहित मॉर्निंग वॉक क्लब के सदस्य तरसेम चंद जेई, विजय जैन, राम निवास पटवारी व अन्य लोग मौजूद रहे।
Related Posts
भारत विकास परिषद ने स्वास्थ्य जांच के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, स्टेडियम में लगाए 21 औषधीय पौधे, 65 लोगों की शुगर बीपी व वजन की जांच
Reviewed by Dabwali News
on
7:38:00 PM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
7:38:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...


No comments:
Post a Comment