health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
हवाई हमले जैसी स्थिति से निपटने के लिए शहीद भगत सिंह स्टेडियम में हुई मॉक एक्सरसाइज, आठ घायलों का किया गया रेस्क्यू
सिरसा, 06 अगस्त। हवाई हमले जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से वीरवार को सिरसा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में मॉक एक्सरसाइज आयोजित की गई। अभ्यास के दौरान हवाई हमले में एक इमारत के क्षतिग्रस्त होने तथा उसमें आठ लोगों के फंसे होने की सूचना दी गई।
हवाई हमले की चेतावनी मिलते ही सिविल डिफेंस, पुलिस, फायर ब्रिगेड, चिकित्सक टीम, एम्बुलेंस सेवाओं तथा एनसीसी की टीमें निर्धारित समय में मौके पर पहुंच गईं। रेस्क्यू अभियान चलाकर मलबे में फंसे सभी आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इनमें से चार गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जबकि चार अन्य घायलों का मौके पर ही उपचार किया गया। जिला राजस्व अधिकारी संजय बिश्नोई ने बताया कि इस मॉक एक्सरसाइज का मुख्य उद्देश्य हवाई हमले अथवा मिसाइल अटैक जैसी आपात स्थिति में विभिन्न विभागों की त्वरित प्रतिक्रिया (रिस्पांस टाइम) का आकलन करना था। इसके साथ ही यह भी परखा गया कि राहत एवं बचाव कार्य कितनी शीघ्रता से पूरा किया जा सकता है। मॉक एक्सरसाइज का उद्देश्य नागरिक सुरक्षा तंत्र और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली का प्रशिक्षण और उसे प्रभावशाली बनाना रहा।
उन्होंने बताया कि मॉक एक्सरसाइज सफल रही। सभी आपातकालीन सेवाएं निर्धारित समय के भीतर घटनास्थल पर पहुंचीं और फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस तथा सिविल डिफेंस की टीमों ने समन्वय के साथ राहत एवं बचाव अभियान संचालित किया। इस अभ्यास से विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल और किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की तैयारियों का प्रभावी परीक्षण किया गया। सिविल डिफेंस से इंस्पेक्टर प्रताप सिंह ने बताया कि सिविल डिफेंस की ओर से यह मॉक एक्सरसाइज की गई है, जिसमें सभी विभागों का तालमेल बेहतर पाया गया और क्विक रिस्पांस टीमें समय पर पहुंची। 20 मिनट में ही पूरी बिल्डिंग को रेस्क्यू कर लिया गया। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी धनपत सिंह, एनसीसी टीम से सुखदेव सिंह भी मौजूद रहे।
Related Posts
हवाई हमले जैसी स्थिति से निपटने के लिए शहीद भगत सिंह स्टेडियम में हुई मॉक एक्सरसाइज, आठ घायलों का किया गया रेस्क्यू
Reviewed by Dabwali News
on
2:58:00 PM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
2:58:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...



No comments:
Post a Comment