health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
तोता बना गवाह, बोला- पति हत्या से पहले कह रहा था ग्लेन्ना गोली मत चलाओ; अमेरिकी कोर्ट ने पत्नी को दोषी ठहराया
अमेरिका के मिशिगन का मामला, 2015 में पत्नी ने पति की गोली मारकर हत्या कर दी थी, उस वक्त घर में सिर्फ तोता था
#dabwalinews.com
एजेंसी | मिशिगन (अमेरिका)

अमेिरका में एक अनोखा मामला सामने आया है। एक कोर्ट ने तोते की गवाही के आधार पर फैसला सुनाया है। यह मामला मिशिगन का है। कोर्ट ने एक महिला को पति की हत्या के मामले में तोते के बयान के आधार पर दोषी ठहराया।
दरअसल, ग्लेन्ना दुरम ने 2015 में तोते के सामने अपने पति मार्टिन पर गोली चलाई थी। ग्लेन्ना ने मार्टिन को एक-दो नहीं, पांच गोली मारी थी। उसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की थी। उस वक्त घर में सिर्फ तोता मौजूद था। इस तोते का नाम बड है। तोते ने बाद में घर वालों को मार्टिन की आखिरी बात को बोलकर सुनाया था। कोर्ट में सुनवाई के दौरान मार्टिन की पहली पत्नी क्रिस्टिना केलर ने कोर्ट को तोते की बात वीडियो में रिकाॅर्ड कर दिखाया। उसने जूरी से कहा, 'जब हम घर पहुंचे तो तोते ने मार्टिन की आवाज में बार-बार कहा- 'गोली मत चलाओ'। इस आधार पर जूरी ने पाया कि 49 वर्षीय ग्लेन्ना हत्या की दोषी है। उसे अगले महीने सजा सुनाई जाएगी। हालांकि, बड नाम के इस तोते को कोर्ट में सुनवाई के दौरान नहीं लाया गया। वकील ने गवाह के तौर पर तोते को पेश करने की अनुमति कोर्ट से मांगी थी, लेकिन इसे खारिज कर दिया गया।
घटना में ग्लेन्ना के सिर में चोट लगी थी। हालांकि, वह बच गई। घटना मिशिगन में उनके सैंड लेक स्थित घर में हुई थी। फैसले के दौरान मार्टिन की मां लिलियन भी कोर्ट में मौजूद थीं। उन्होंने कहा, 'कोर्ट में ग्लेन्ना को देखकर बहुत दुख हो रहा कि दोषी ठहराई जाने के बाद भी उनमें पछतावे का भाव नहीं है। न्याय मिलने में देर हुई, जो अच्छा नहीं है। दो साल का वक्त कम नहीं होता है। तोता हर बात को पकड़ लेता है। वह कुछ भी बोल सकता है। उसकी जुबान बहुत साफ है।' मार्टिन की पहली पत्नी क्रिस्टिना अब तोते की देखभाल करती हैं। उन्होंने कहा, 'तोता हत्या की उस रात की पूरी बातचीत को दोहरा रहा था और वह बातचीत गोली मत चलाना पर जाकर खत्म हो गई।' केस से पता चलता है ग्लेन्ना और मार्टिन के बीच जुआ चल रहा था। मार्टिन की हत्या उसके घर की नीलामी से एक महीने
पहले हुई थी। ग्लेन्ना को इस मामले में अगस्त में उम्र कैद की सजा हो सकती है।
पत्नी ग्लेन्ना और तोता बड।

Related Posts
तोता बना गवाह, बोला- पति हत्या से पहले कह रहा था ग्लेन्ना गोली मत चलाओ; अमेरिकी कोर्ट ने पत्नी को दोषी ठहराया
Reviewed by Dabwali News
on
7:34:00 AM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...
No comments:
Post a Comment