health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

जैविक खेती ही स्वस्थ्य राष्ट्र का आधार : सुनीता दुग्गल

सिरसा 18 फरवरी -
हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल ने गत दिवस बरनाला रोड स्थित एम.डी. बायोकॉल्ज का दौरा किया तथा कम्पनी द्वारा बनाए जा रहे जैविक खाद व बीजों का निरीक्षण किया तथा जैविक खेती के सम्बन्ध में कम्पनी द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जैविक खेती ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार है। कम्पनी के संचालक नरेश सेठी ने सुनीता दुग्गल का स्वागत करते हुए प्लांट में बन रहे जैविक उत्पादों की जानकारी देते हुए बताया कि मौजूदा समय में केेमिकल्ज से भरी फसल से ही हमारे खाद्य पदार्थों का निर्माण हो रहा है और जानलेवा रोगों से लोगों की जिन्दगी बर्बाद हो रही है। हमारी कम्पनी का उद्देश्य अधिक-से-अधिक किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित करना है क्योंकि जैविक खेती करने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ती है जिससे किसान व मानव जाति का कल्याण होगा। जब जमीन जहर मुक्त होगी तो उत्पादन भी उत्तम होगा और विष रहित उत्पादों से फैल रही बीमारियों से निजात मिलेगी। कम्पनी द्वारा समय-समय पर किसानों की जागरूकता हेतु कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं तथा किसानों को फ्री ट्रायल भी करवाए जाते हैं। यद्यपि जैविक खादों से बने खाद्य उत्पाद महंगे जरूर होते हंै लेकिन ये स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होते हैं। हम यह सोचना चाहिए कि जो केमिकल्ज से भरे पदार्थ हम इस्तेमाल करते हैं उससे हम डॉक्टर्स को भी उतनी ही फीस दे देते हैं। किसान वर्ग में जागरूकता को देखते हुए कहा जा सकता है कि निकट भविष्य में ऑर्गेनिक पदार्थों का प्रयोग जोरों-शोरों से बढ़ेगा और किसान वर्ग अपने व अपने परिवार का भरण-पोषण करने के साथ-साथ स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में भी अहम भूमिका अदा करेंगे। इस अवसर पर कम्पनी के डायरेक्टर अंकुर सेठी, ज्ञान सेठी, राजेन्द्र सेठी, अनिल वधवा, इशान मुंजाल, नरेश धमीजा आदि उपस्थित थे।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई