health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

किड्स किंगडम स्कूल ने पुलवामा में हुए शहीदों को अश्रुपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किये

डबवाली न्यूज़ -  
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले के दुख को शायद शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है क्योंकि यह एक बर्बर कृत्य है, जिसकी क्षति सदैव झकझोरती रहेगी। इन आतंकी हमलों में शहीद हुए जवानों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शुक्रवार को किड्स किंगडम स्कूल के प्रांगण में एक शोक-सभा का आयोजन किया गया, जिसमें  की प्रबंध किड्स किंगडम स्कूल निदेशक श्री मति मीनाक्षी  सहित सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।इस शोकसभा में विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को संबोधित करते हुए श्रीमति मीनाक्षी ने कहा कि यह एक ऐसी कायराना घटना है, जिसके लिए आरोपियों को कदापि माफ नहीं किया जाना चाहिए।
यह एक ऐसी घड़ी है जब शहीदों के परिवारों पर पहाड़ सा टूट पड़ा है इसीलिए परमात्मा उन्हें इस असहनीय दुख में सहनशीलता एवं धैर्यता प्रदान करें। उन्होंने कहा कि इस घिनौने कृत्य के लिए सरकार को सख्त से सख्त कदम उठाते हुए कार्यवाही करनी चाहिए ताकि हमारे शहीदों की आत्मा को शांति प्राप्त हो तथा निकट भविष्य में कोई भी आतंकी ऐसा करने से पहले अनेक बार सोचने पर विवश हो। इस मौके पर विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर पर स्लोगन लिख कर अपनी संवेदना प्रकट करते हुए गहरा दुख प्रकट किया गया, वहीं उपस्थित सभी विद्यार्थियों ने भारत माता की जय के नारों से अपनी संवेदना प्रकट की तथा शहीदों को श्रद्धांजलि प्रकट की। इस अवसर पर सभी विद्यार्थीगण एवं स्टाफ सदस्यों के अलावा अन्य कर्मचारीगण भी मौजूद रहे तथा अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई