health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

अग्रजनों ने श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया बसंत पंचमी पर्व,पतंगबाजी प्रतियोगिती में नितिश प्रथम व लविश रहे द्वितीय स्थान पर

डबवाली।
अग्रवाल सभा डबवाली व अग्रवाल युवा संगठन के संयुक्त तत्वाधान में बसंत पंचमी का पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम अग्रवाल धर्मशाला में स्थापित महाराजा अग्रसेन जी की विशेष पूजा अर्चना की गई और पीले चावलों का प्रसाद वितरित किया गया। इसके उपरांत राम लीला मैदान में पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए अग्रवाल सभा के प्रवक्ता सुरेश मित्तल ने बताया कि इस पतंगबाजी में भारी संख्या में बच्चों व युवाओं ने बड़े उत्साह व उमंग के साथ भाग लिया। दोपहर दो बजे तक चली पतंग प्रतियोगिता में नितिश कुमार प्रथम, लविश गोयल द्वितीय व गुरदीप सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को अग्रवाल सभा के प्रधान सतीश गर्ग (केेपी), सचिव पवन गर्ग व प्रकाश गंगा ने नगद पुरस्कार के साथ समृति चिन्ह देेकर सम्मानित किया । इसके अतिरिक्त पतंगबाजी में हिस्सा लेने आए अन्य प्रतिभागियों को  अग्रवाल युवा संगठन के प्रधान असीम बांसल व अन्य सदस्यों ने प्रतिभागियों को  स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर  पर नन्हें मुन्ने बच्चों ने देश भक्ति के गीतों पर नृत्य पेश कर सबका मन मोह लिया। मंच संचालन कार्य नवदीप बांसल ने बेखूबी किया।  इस अवसर पर अग्रवाल सभा के प्रधान सतीश बांसल, सचिव पवन गर्ग, राम लाल बागड़ी, एडवोकेट राजेन्द्र पाल गुप्ता, प्रीती बांसल, तरसेम गर्ग, पवन गोयल पप्पी, रमेश काला, प्रकाश गंगा, अनमोल गर्ग, विक्की सिंगला, रिंकू रिगल, राकेश गर्ग गेजी, बबलू चौधरी, जिम्मी बांसल, नवदीप बांसल, दीपक बांसल, अंकुर गर्ग, अजय बांसल, विक्रम सिंगला, आदित्य बांसल मुकेश ग्रोवर, विक्की नरूला, सोनी, कर्नल गर्ग सहित अन्य मौजूद थे।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई