health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

सम्मान समारोह 9 सितंबर को, 75 वर्ष की आयु पार कर चुके रिटायर्ड कर्मचारी होंगे सम्मानित

Dabwali News
डबवाली रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा आगामी 9 सितंबर, शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन कर 75 वर्ष की आयु पार कर चुके रिटायर्ड कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। यह समारोह लड़कों के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सुबह 9 बजे आयोजित होगा। यह जानकारी देते हुए संघ के प्रधान सुखवंत सिंह चीमा ने बताया कि समारोह में नगरपरिषद के चयेरमैन टेकचंद छाबड़ा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे व रिटायर्ड कर्मचारियों को संघ पदाधिकारियों के साथ मिलकर सम्मानित करेंगे। उन्होंने बताया कि 75 वर्ष की आयु के जिन रिटायर्ड कर्मचारियों को सम्मानित किया जाना है उनकी सूची तैयार की जा रही है। इसमें अब तक करीब 45 रिटायर्ड कर्मचारियों के नाम शामिल किए जा चुके हैं।
कैशियर उग्रसेन गर्ग ने बताया कि रिटायर्ड कर्मचारी संघ का सदस्यता अभियान भी चल रहा है। जिन रिटायर्ड कर्मचारियों तक अब तक रिटायर्ड कर्मचारी संघ के पदाधिकारी नहीं पहुंच सके हैं वे संघ का सदस्य बनने के लिए प्रधान सुखवंत सिंह चीमा से उनके मोबाइल नंबर 97291-00291, सलाहकार कालू राम मैहता से मोबाइल नंबर 81680-47481, सचिव निर्मल सिंह सुंधा के मोबाइल नंबर 87082-95806 अथवा गुरतेज सिंह से मोबाइल नंबर 94163-56351 पर संपर्क कर सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। उन्होंने सभी रिटायर्ड कर्मचारियों व अन्य लोगों को समारोह में शामिल होने की अपील की।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई