कांग्रेस पार्टी ने विधायक अमित सिहाग का बढ़ाया कद,बतौर चुनाव प्रभारी नागौर लोकसभा क्षेत्र की सौंपी अहम ज़िम्मेदारी
Dabwali News
आगामी राजस्थान विधानसभा चुनावों के मध्यनजर कांग्रेस हाईकमान द्वारा हलका डबवाली के विधायक अमित सिहाग को नागौर लोकसभा क्षेत्र का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।सौंपी गई इस अहम ज़िम्मेदारी को अमित सिहाग के पार्टी में बढ़ते हुए राजनीतिक कद के रूप में देखा जा रहा है।देश के मुख्य जाट बहुतायत इलाके में उनकी नियुक्ति कर पार्टी ने एक बड़ा संदेश देने का काम किया है। हर काम को संजीदगी व कुशल प्रबंधन से करने की उनकी कार्यशैली को देखते हुए इससे पहले कुछ राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस हाईकमान ने विधायक अमित सिहाग को अहम ज़िम्मेदारी सौंपी थी,जहां उनकी मेहनत को देखते हुए अब कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें पूरे नागौर लोकसभा क्षेत्र का प्रभार सौंपा है।हाल ही में कर्नाटक में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में जहां विधायक सिहाग ने एक क्षेत्र में चुनाव प्रबंधन की अहम जिम्मेदारी निभाई थी,वहीं इससे पहले हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में भी वो बतौर पर्यवेक्षक अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
राजनीतिक रूप से अहम नागौर लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाना अपने आप मे विधायक अमित सिहाग के बढ़ रहे राजनीतिक रुतबे को दर्शाता है।उनके इलावा हरियाणा के चार अन्य विधायकों को राजस्थान चुनावों में विभिन्न क्षेत्रों की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।
इस संदर्भ में बातचीत करने पर अमित सिहाग ने राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेवारी को वो हमेशा की तरह पूरी निष्ठा व तनदेही से निभाने का काम करेंगे।
सिहाग ने कहा कि वो आभारी हैं कि पार्टी उनको अलग-अलग राज्यों में कांग्रेस को और अधिक मजबूती प्रदान करने हेतु अवसर देती रहती है।उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र व राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के कुशल नेतृत्व व राजस्थान सरकार द्वारा चलाई गई जनहितेषी योजनाओं के चलते कांग्रेस पार्टी राजस्थान में फिर से सरकार बना इतिहास रचेगी।

No comments:
Post a Comment