health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

जो हवाई बातें पीएम मोदी, सिरसा सांसद सुनीता दुग्गल व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कही है, वो धरातल पर लागू नहीं हुई - एस.पी. सिंह मसीतां

डबवाली।शहर की नई अनाज मंडी में बुधवार को झींगा पालक किसानों की एक बैठक किसान नेता एस.पी. सिंह मसीतां की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें हरियाणा प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद जिले के अलावा पंजाब प्रदेश के मलोट व अबोहर से भी झींगा पालकों ने पहुंचकर बैठक में भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए एस.पी. सिंह मसीतां ने कहा कि मुख्य रूप से आंध्र प्रदेश से आए हुए कुछ खरीददारों ने स्थानीय विक्रेताओं से मिलकर पूल बनाकर कृत्रिम तौर पर झींगा के दामों में गिरावट की है। उन्होंने राजनीतिक नेताओं पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि श्रेय लेने के लिए तो झींगा किसानों के लिए जो हवाई बातें पीएम मोदी, सिरसा सांसद सुनीता दुग्गल व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कही है, वो धरातल पर लागू नहीं हुई हैं। जब बात हमारी समस्या की आती है तो सभी राजनेता चुप्पी साध लेते हैं। मसीतां ने कहा कि पिछले माह 10 जुलाई को राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस के अवसर पर तमिलनाडु के एक समागम में लगभग सभी स्टेट के कृषि मंत्रीयों सहित हरियाणा प्रदेश के कृषि, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने भी इस कार्यक्रम में विशेष रूप हिस्सा लिया था। उन्होंने कहा कि जो बातें कही गई वह सिर्फ एक जुमला साबित होती हैं, क्योंकि हरियाणा के किसानों को झींगा पालन में जो समस्याएं आ रही हैं उनका कोई समाधान नहीं निकाला गया। उन्होंने कहा कि पिछले साल झींगा पालक स्वयं आंध्र प्रदेश से खरीददार ढूंढ कर लाए तो स्थानीय विक्रेताओं ने उनको धमकाकर वापस भगा दिया। बैठक में उपस्थित झींगा पालकों ने सरकार से मांग की है कि ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि कोई समाधान ना हुआ तो सभी झींगा पालक अपने तालाब छोडऩे को मजबूर होंगे। इस मौके काफी संख्या में आस-पास के गांवों के झींगा पालक एवं किसान भी मौजूद रहे और सभी को जलपान भी करवाया गया।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई