health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
नारी शक्ति संस्था ने तिरंगे को दी सलामी, महिला वैज्ञानिकों सहित इसरो की पूरी टीम को किया सेल्यूट
Dabwali News
डबवाली-अखिल भारतीय नारी शक्ति संस्था ने चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग को लेकर कार्यक्रम का आयोजन करते हुए देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी देने के साथ-साथ इसरो के वैज्ञानिकों को भी सेल्यूट किया।
इस मौके पर नारी शक्ति प्रधान सरिता अग्रवाल ने अन्य संस्था सदस्यों के साथ ध्वजारोहण किया। अपने संबोधन में संस्था की संस्थापिका डा. प्रेम कांता ने भारत के चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग के लिए सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रत्येक भारतवासी के लिए बड़ेे गर्व के पल हैं। इसरों के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत व दृढ़ संकल्प ने भारत देश के तिरंगे को चाद तक पहुंचा दिया है जिससे हर भारतवासी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इससे पूरी दुनिया में भारत का डंका बजा है। चंद्रयान के साथ-साथ हमारा उत्साह भी आसमान को चीरता हुआ चांद तक पहुंच गया है और दुनिया की नजरों में हमारा कद बहुत बढ़ा है। प्रधान सरिता अग्रवाल ने इसरो के वैज्ञानिकों व खासकर की टीम में शामिल महिला वैज्ञानिकों को भी इस ऐतिहासिक कार्य के लिए भारत की महिलाओं की और से बधाई देते हुए उन्हें राष्ट्र का गौरव बताया। इस अवसर पर सरप्रस्त कंचन हरचंद ने कहा कि देश को चांद तक पहुंचाने वाले हमारे वैज्ञानिक असली हीरो हैं जिन्होंने इस बड़ी उपलब्धि से हमारा सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। सचिव सुनीता शर्मा ने कहा कि वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत व अटल विश्वास ने पहले हमें मंगल ग्रह तक व अब चांद पर पहुंचा दिया है। कैशियर गीता मैहता ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हम इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने हैं। सचिव जिया धमीजा ने भी विचार रखे और चंद्रयान की लैंडिंग को देश की बहुत बड़ी उपलब्धि बताया। उर्मिल जौड़ा ने एक गीत के माध्यम से सभी देशवासियों को बधाई दी। इस मौके पर सुरजीत टक्कर, सुरजीत कौर लूथरा, अमरजीत, सुदेश, संतोष पुहाल व भिंद्र आदि मौजूद थे। अंत में सभी सदस्यों ने भारत माता की जय के नारे लगाए व राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। चंद्रयान की सफलता की खुशी में सभी में लड्डू भी वितरित किए गए।
Related Posts
नारी शक्ति संस्था ने तिरंगे को दी सलामी, महिला वैज्ञानिकों सहित इसरो की पूरी टीम को किया सेल्यूट
Reviewed by Dabwali News
on
11:30:00 AM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
11:30:00 AM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...

No comments:
Post a Comment