health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

वार्ड 20 में 'डेंगू पर वार' महाअभियान! 700 लोगों ने पी डेंगू रोधी दवा; वरिष्ठ नेता डॉ. केवी सिंह ने दी 'सफाई' और 'जागरूकता' की डोज

डबवाली। तेज बुखार और प्लेटलेट्स के खतरे के बीच, डबवाली के वार्ड नंबर 20 में डेंगू के प्रकोप को रोकने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। रविवार को पूर्व पार्षद रविंद्र बिंदु और वर्तमान पार्षद अलका बिंदु के प्रयासों से जवाहर नगर और चौहान नगर में विशाल डेंगू रोधी शिविर का आयोजन किया गया।

इस महत्त्वपूर्ण शिविर में वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. केवी सिंह ने विशेष रूप से शिरकत की और आमजन को डेंगू के प्रति जागरूक किया।

शिविर में जवाहर नगर में डॉ. बहादुर राम और चौहान नगर में पाल होमियो हॉस्पिटल से डॉ. सुखपाल सिंह व डॉ. राजिंदर कौर ने मिलकर लगभग 700 लोगों को होम्योपैथिक डेंगू रोधी दवा पिलाई।

जनता के बीच पहुंचे डॉ. केवी सिंह ने लोगों को डेंगू से बचाव के लिए कई अहम और सरल जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से आग्रह किया कि:

आसपास पूरी सफाई रखें। पानी को कहीं भी जमा न होने दें, क्योंकि रुके हुए पानी में ही डेंगू का मच्छर पनपता है।
बुखार आने पर कतई न घबराएं, बल्कि बिना देरी किए तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क करें।
पार्षद अलका बिंदु ने कहा कि उनके वार्ड में डेंगू को जड़ से खत्म करने के लिए ऐसे जागरूकता अभियान जारी रहेंगे।








No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई